{"_id":"64147212e703238142023e48","slug":"ten-thousand-prize-gangster-arrested-with-pistol-firozabad-news-c-25-1-93519-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: दस हजार का इनामी गैंगस्टर तमंचा समेत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: दस हजार का इनामी गैंगस्टर तमंचा समेत गिरफ्तार
Fri, 17 Mar 2023 07:28 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 17 Mar 2023 07:28 PM IST
विज्ञापन
दस हजार का इनामी गैंगस्टर तमंचा समेत गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे 10 हजार के इनामी को प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्र की टीम ने भूड़ा नहर पटरी से पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है। आरोपी पर आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।
सीओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि आठ अक्तूबर 22 को थाने पर गैंगस्टर एक्ट में शिवम कुमार उर्फ चिल्ला निवासी कांशीराम कॉलोनी समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद से चिल्ला फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने उस पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी की गिरफ्तारी को एसएचओ हरवेंद्र मिश्र के नेतृत्व में टीम गठित की। बीती रात 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि गैंगस्टर एक्ट में फरार दस हजार के इनामी भूड़ा नहर पटरी के पास किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है। जिसके पास असलाह है। पुलिस ने आरोपी युवक को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। सीओ ने बताया कि पूछताछ में उसने अपना नाम शिवम उर्फ चिल्ला निवासी कांशीराम कॉलोनी बताया।