फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Temporary firecracker markets will be set up at 10 places in the district.

Firozabad News: जिले में 10 स्थानों पर लगेंगे अस्थाई पटाखा बाजार

Wed, 08 Nov 2023 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 08 Nov 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Temporary firecracker markets will be set up at 10 places in the district.

विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में 10 स्थानों पर अस्थाई पटाखा बाजार लगाए जाएंगे। जिला प्रशासन की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद इन पटाखा बाजारों में 180 अस्थाई दुकानें 9 से 12 नवंबर तक स्थापित की जाएंगीं। अग्निशमन विभाग की ओर से इन स्थानों पर आग से बचाव के सभी इंतजाम किए जाएंगे।
दिवाली के मौके पर अस्थाई पटाखा बाजार को सजाने की जिला प्रशासन की ओर से हरी झंडी प्रदान कर दी गई है। जिले में दस स्थानों का चिह्नांकन करने के साथ यहां 9 से 12 नवंबर के बीच पटाखा बाजार को स्थापित किए जाने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। विभिन्न विभागों की अनापत्ति प्रमाणपत्र के साथ ही आवेदन की प्रक्रिया काफी तेजी से प्रारंभ कर दी गई है। दुकानदारों को दुकान टिनशेड में स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

एक दूसरे दुकान के बीच की दूरी तीन मीटर होनी चाहिए। प्रत्येक दुकान पर एबीसी टाइप एक्सटिग्युशर क्षमता 6 किलोग्राम एवं दुकान से उचित दूरी पर 4 बाल्टी बालू एवं 200 लीटर पानी से भरे ड्रम रखने होंगे। अस्थाई दुकानों की स्थापना नगर क्षेत्र में नगर मजिस्ट्रेट एवं ग्रामीण अंचल में एसडीएम की अनुमति से लगाई जा सकेंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले में इन स्थानों पर लगेगा अस्थाई बाजार
-फिरोजाबाद गांधीपार्क -20
-शिकोहाबाद नारायण इंटर कॉलेज -30
एके इंटर कॉलेज -15
-सिरसागंज गिरधारी इंटर कॉलेज -25
-कंस मेला मैदान पानी की टंकी के पास -10
-टूंडला ठाकुर बीरी सिंह इंटर कॉलेज -30
-पचोखरा पचोखरा तालाब के किनारे -10
-पाढ़म खेरे पर खुले मैदान पाढ़म में -15
जसराना नदी पुल के पास जसराना -10
एका एसपीजी इंटर कॉलेज एका -15
---

आग लगे तो इन नंबरों पर दें सूचना
-डायल 112
अग्निशमन केंद्र फिरोजाबाद 05612 -242888
सीयूजी मोबाइल नंबर 9454418460 व 61
अग्निशमन केंद्र शिकोहाबाद के सीयूजी नंबर 9454418462 व 63
अग्निशमन केंद्र टूंडला के सीयूजी नंबर 9454418464 व 65
अग्निशमन केंद्र सिरसागंज के सीयूजी नंबर 7839861601


-जिले में 10 स्थानों पर अस्थाई पटाखा बाजार लगाया जा रहा है। नगरीय क्षेत्र में नगर मजिस्ट्रेट एवं ग्रामीण अंचल में एसडीएम की अनुमति के बाद दुकानों को लगाया जा सकेगा। आग से बचाव का पूरा इंतजाम करना होगा।
सतेंद्र कुमार पांडेय, मुख्य अग्निशमन अधिकारी फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed