फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   temple dargah theft

चोरी की घटनाओं से दहशत

Thu, 26 Dec 2019 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
temple dargah theft
कस्बा पाढ़म के माता टीला मंदिर का टूटा दानपात्र - फोटो : FIROZABAD
जसराना। थानाक्षेत्र के कस्बा पाढ़म में अज्ञात चोरों द्वारा आधा दर्जन स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम देने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर जाकर पीड़ितों से घटनाओं की जानकारी की।
विज्ञापन

बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने माता टीला मंदिर के साथ मुहब्बत शाह की दरगाह पर दानपात्र के कुंडे काटकर उनमें रखे रुपये चोरी कर लिए। सुबह पुजारी एवं मुतावल्लियों के पहुंचने पर घटना के बारे में जानकारी हुई। मंदिर एवं दरगाह पर चोरी की वारदात की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

वहीं सुबह दुकान खोलने पहुंचे वेदराम एवं देवेंद्र को अपनी-अपनी दुकानों के ताले टूटे मिले। चोरों ने वेदराम की दुुकान से मिठाई तो देवेंद्र के खोखे से परचून का सामान चोरी कर लिया। देवेंद्र ने दस हजार रुपये से अधिक का सामान चोरी होने की बात कही। महेशा के बंद पडे़ मकान का भी ताला तोड़ा गया तो अकीला बेगम की कोठरी में रखा आतिशबाजी का सामान चोरी कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed