{"_id":"661c45c7c22962a58f029e38","slug":"temperature-crosses-38-degrees-risk-of-heat-stroke-increases-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-122405-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: 38 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, बढ़ा हीट स्ट्रोक का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: 38 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, बढ़ा हीट स्ट्रोक का खतरा
Mon, 15 Apr 2024 02:38 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 15 Apr 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अचानक तापमान ज्यादा बढ़ने से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। लापरवाही से तेज धूप में निकलने पर लोग इसका शिकार होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। हीट स्ट्रोक से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर दी है।
शरीर का अचानक तापमान बढ़ने पर हीट स्ट्रोक की संभावना रहती है। इससे बचने के लिए धूप में सिर को ढककर निकलें। आदमी के शरीर तापमान 37 डिग्री सेंटीग्रेट के लगभग रहता है। धूप में निकलने के दौरान शरीर के तापमान में एकाएक बढ़ोतरी हो जाती है। ऐसे में शरीर के अंदर तापमान को सामान्य करने वाली प्रक्रिया काम करना बंद कर देती है। वर्तमान में तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच गया है। अब इसका शिकार ज्यादातर बच्चे और ज्यादा उम्र के लोग हो रहे हैं। अस्पताल में इस तरह के मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
ये बरतें सावधानी
- तेज धूप में घर से बाहर निकलने से परहेज करें।
- जरूरत पड़ने पर छाता या सिर पर कपड़ा बांधकर निकले।
- स्वच्छ पानी का अधिक से अधिक सेवन करें।
- पानी की बोतल हमेशा अपने साथ रखें।
- घर से पूरा पानी पीकर बाहर निकलें।
- खान-पान का भी विशेष ध्यान रखें।
लक्षण व प्राथमिक उपचार
- आंखों की पुतली अंदर धंस जाती है।
- बेहोश होकर आदमी अचानक गिर जाता है और मुंह सूखने लगता है, प्यास लगती है।
- हीट स्ट्रोक आने पर सबसे पहले गीले कपड़े से शरीर को पोछें जरूरत पड़ने पर बर्फ के साथ ठंडा पानी का उपयोग कर सकते हैं।
- मरीज को हवादार जगह पर लिटाएं।
जरूरत पड़ने पर ही धूप के बचाव के संसाधनों के साथ ही घर से निकलें। हीट स्ट्रोक आने पर मरीज को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाएं। इस प्रकार के मरीज मई, जून में आते थे, मगर इस बार अप्रैल में ही आना शुरु हो गए हैं। - डॉ. मनोज कुमार, विभागाध्यक्ष मेडिसन वार्ड