फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Tehsil Sadar administration tightened its noose on big defaulters

Firozabad News: तहसील सदर प्रशासन ने बड़े बकायेदारों पर कसा शिकंजा

Sun, 25 Jun 2023 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 25 Jun 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Tehsil Sadar administration tightened its noose on big defaulters
फिरोजाबाद। तहसील सदर प्रशासन द्वारा शनिवार को बैक देय, वाणिज्य, विद्युत देय और स्टाम्प कमी के मामले में बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दो बड़े बकायेदारों से लगभग एक लाख, 75000 रुपये की वसूली की गई। नायाब तहसीलदार की मौजूदगी में कई अन्य बड़े बकायेदारों के घरों पर भी तहसील की टीम वसूली को पहुंची।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश व उपजिलाधिकारी के निर्देशन में तहसील सदर की टीम ने शनिवार को बैंक देय, वाणिज्य, विद्युत एवं स्टाम्प कमी के बड़े मामलों के बकायेदारों के खिलाफ वसूूली अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बैंक देय के एक बड़े बकायेदार से टीम ने एक लाख, 10 हजार रुपये तथा वाणिज्य के बकायेदार से 23000 रुपये जमा कराए। टीम में नायाब तहसीलदार सरिता कुमारी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान सात अन्य बड़े बकायेदारों को एक सप्ताह में बकाया जमा कराने अन्यथा की स्थिति में गिरफ्तारी व कुर्की की सख्त कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई। राजस्व संग्राहक मलखान सिंह, सलाहउद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



निगम परिसर में गुटका सेवन पर होगी कार्रवाई
फिरोजाबाद। नगर निगम परिसर में पान-गुटका खाकर आने वाले कर्मचारियों व आगंतुकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पान अथवा गुटका की पीक करने वालों पर मौके पर ही जुर्माना लगाया जाएगा। शुक्रवार को महापौर के निरीक्षण के दौरान मिली गंदगी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने इस बारे में कड़े निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पान अथवा गुटखा कर नगर निगम में प्रवेश करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। पान और गुटका की पीक करने वालों की निगरानी के लिए अब निगम के गेट पर प्रवर्तन की टीम लगाई गई है। बताते चलें कि गत दिवस महापौर कामिनी राठौर ने नगर निगम परिसर में विभिन्न पटलों का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान कई जगहों पर पान व गुटका खाने वालों द्वारा की गई गंदगी दिखी थी। नगर निगम परिसर में इस तरह के कृत्यों की जानकारी मिलने पर नगर आयुक्त घनश्याम मीणा ने भी नाराजगी व्यक्त की है। नगर आयुक्त के निर्देशों के तहत अब पान अथवा गुटका खाकर परिसर में थूकने वालों से मौके पर ही जुर्माना वसूला जायेगा। इस आशय के निदेश शनिवार की शाम को नगर आयुक्त द्वारा जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed