फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Tehsil Day: 19 suspicious settled a complaint

तहसील दिवस: 19 में सक एक शिकायत का निस्तारण

Tue, 16 Feb 2016 07:53 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 16 Feb 2016 07:53 PM IST
विज्ञापन
Tehsil Day: 19 suspicious settled a complaint
तहसील दिवस के अवसर पर 19 लोगों ने उपजिलाधिकारी को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। बाकी की शेष 18 शिकायतों को संबंधित विभागों को भेज दिया।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी डा पंकज वर्मा ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। फरियादी  गोथुआ निवासी हेमपाल सिंह ने शिकायत करते हुए कहा कि गांव के दबंगों ने खाद के गड्ढों पर कब्जा कर लिया। इससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। नगला केशोंराय निवासी सतीश चंद्र पुत्र गोपीराम ने शिकायत की है कि गांव के चकरोड को दबंगों ने अपने खेतों में मिला लिया है। ढकई निवासी धर्मेंद्र पुत्र नवाब सिंह ने शिकायत करते हुए कहा कि विद्युत विभाग की लापरवाही से गांव में बिजली नहीं पहुंची है। तहसील दिवस में पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रेमप्रकाश यादव, तहसीलदार रामअवतार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा संजीव वर्मा, खंड विकास अधिकारी प्रतिमा निमेष, पालिका अधिशासी अधिकारी एके सिंह चौहान, थाना टूंडला, पचोखरा, नगला सिंघी, नारखी पुलिस प्रभारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed