फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Teens caught in pistol, police alleged beatin

तमंचे में पकड़ा गया किशोर, पुलिस पर पिटाई का आरोप

Thu, 05 Nov 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 05 Nov 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने गश्त के दौरान बुधवार रात रुपसपुर के समीप से एक किशोर को गिरफ्तार कर लिया। किशोर के पास से पुलिस ने तमंचा बरामद किया। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया। वहीं पीड़ित परिवारीजनों ने पुलिस पर किशोर की पिटाई करने का आरोप लगाते हुए सीओ सदर से शिकायत की है।
विज्ञापन

  लाइनपार थाना पुलिस ने गश्त के दौरान रुपसपुर स्थित देशी शराब के ठेके के समीप से एक किशोर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए किशोर ने स्वयं को थाना लाइनपार स्थित एक मोहल्ले का निवासी बताया। पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुरुवार को बाल सुधार गृह भेज दिया। वहीं परिवारीजनों का आरोप है कि उसका भाई बुधवार शाम फीरोजाबाद से बाइक से गांव लौट रहा था। रास्ते में पुलिस ने उसे पकड़ लिया और थाने ले गई। उसके पास न तो तमंचा था और न ही वह अपराधी है। इसके बाद भी पुलिस ने उस पर तमंचा दिखाते हुए उसे बाल सुधार गृह भेज दिया। जेल भेजने से पूर्व उसकी थाने में पिटाई की गई। इससे उसके शरीर पर चोटों के निशान आए हैं। परिवारीजनों ने सीओ सदर से शिकायत करते हुए न्याय की मांग की। सीओ सदर जगदीश सिंह का कहना है कि तमंचा बरामद होने के आरोप में पकड़े गए किशोर ने लाइनपार पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है। मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed