फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Teenager accused of molestation, gave Tahrir

Firozabad News: किशोरी ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, दी तहरीर

Sun, 30 Jul 2023 05:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 30 Jul 2023 05:25 PM IST
विज्ञापन
Teenager accused of molestation, gave Tahrir
किशोरी ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, दी तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। नगर के एटा चौराहे के समीप एक युवक ने राह चलती किशोरी से छेड़छाड़ कर दी। जानकारी पर युवती के भाई ने युवक के साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मामला रविवार सुबह का है। एक किशोरी घर से सब्जी लेने के लिए एटा चौराहे पर जा रही थी। तभी रास्ते में एक युवक मिला और उसने युवती को जबरन ऑटो में बैठाने की कोशिश की। जब किशोरी ने विरोध किया तो युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस पर पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने भाई को दी। जानकारी होते ही छात्रा का भाई मौके पर पहुंचा और तो युवक से कहा सुनी हो गई। इसके बाद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पीड़िता अपने भाई के साथ थाना पहुंची और तहरीर दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा का कहना है कि एक किशोरी ने युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed