{"_id":"61d33bfd6a74c76e5a06b632","slug":"teen-agers-vaccinated-firozabad-news-agr52006796","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमिक्रॉन से सुरक्षा देने के लिए जिले में शुरु हुआ किशारों के कोविड टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमिक्रॉन से सुरक्षा देने के लिए जिले में शुरु हुआ किशारों के कोविड टीकाकरण
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में 15 से 18 वर्ष की आयु के किशोरों का कोविड टीकाकरण की शुरुआत हो चुकी है। सोमवार को मेडिकल कॉलेज सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण किया गया। अभिभावक अपने बच्चों को टीकाकरण कराने के लिए साथ पहुंचे। इधर, कई किशोर और किशोरियां स्कूल से अवकाश होने के बाद सीधे अस्पताल में टीकाकरण कराने पहुंच गए। पहले दिन टीकाकरण कराने के लिए किशोरों में अपार उत्साह नजर आया।
कोविड की तीसरी लहर की शुरुआत सुहागनगरी में भी हो चुकी है। अभिभावकों का टीकाकरण पहले हो चुका है। अपने बच्चों के टीकाकरण कराने का इंतजार कर रहे अभिभावक सोमवार को अस्पताल पहुंचे। मेडिकल कॉलेज में 15 से 18 वर्ष के लोगों के टीकाकरण किया गया। टीकाकरण कराने के बाद किशोर ने अपने फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए। साथ ही अन्य लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की। 28 दिन बाद दूसरी डोज इन किशोर के लगाई जाएगी। सीएमओ डा. दिनेश प्रेमी और अन्य नोडल अधिकारी ने टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया।
टीकाकरण कराने के बाद बोले
- विभव नगर निवासी कीर्ति चतुर्वेदी ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर के लिए सरकार जागरूक कर रही है। हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि कोरोना से जंग में अपना सहयोग करें। मैं टीकाकरण कराने के बाद कोविड से सुरक्षित महसूस कर रही है। हालांकि मैं पूरी सतर्कता बरतूंगी।
विज्ञापन
- गुंजन कॉलोनी निवासी दीपांश जैन ने बताया कि कोरोना से सुरक्षा के लिए मैने पहले ही दिन टीकाकरण कराया। जब से तीसरी लहर आने का खतरा बताय जा रहा था, तभी से मैं वैक्सीन का इंतजार कर रहा था।
- गुंजन कॉलोनी निवासी कविश ने बताया कि टीकाकरण कराने के बाद मुझे किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई। दूसरी डोज भी समय से लगवाउंगा।
- श्रीराम कॉलोनी निवासी आदित्य सारस्वत ने बताया कि युवाओं का कोरोना से सुरक्षा के लिए टीकाकरण कराने का मौका मिला है तो क्यों हम सहयोग न करें।