{"_id":"62780bad86bc7856b53be807","slug":"teasing-firozabad-news-agr532869849","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से छेड़छाड़, 28 दिन बाद केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से छेड़छाड़, 28 दिन बाद केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से छेड़छाड़, 28 दिन बाद केस दर्ज
पीड़िता का आरोप गेहूं की कटाई करते समय हुई थी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। नगला खंगर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने 28 दिन बीतने के बाद केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि इस बीच आरोपी शिकायत करने पर पीड़िता को धमकी देता रहा।
पीड़िता का कहना है कि वह नगला खंगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। दस अप्रैल को पति के साथ खेत में खड़ी गेहूं की फसल काट रही थी। तभी कमलेश उर्फ गुल्ला वहां पहुंचा और पति को किसी काम से दूसरी जगह भेज दिया। पति के जाते ही आरोपी ने उसे बुरी नियत से पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। शोरगुल किए जाने पर पति भागकर पत्नी को बचाने के लिए पहुंचा। इस बीच आरोपी मौके से भाग गया। पीड़िता का आरोप है कि इस बीच उसने थाना पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी थी। लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। मुकदमा दर्ज न होने पर आरोपी उसको जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देता रहा। तब कहीं जाकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष नगला खंगर तेजवीर सिंह का कहना है कि पीड़िता ने छेड़छाड़ की तहरीर दी थी। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।