फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   team,vidut nigam

सिरसागंज में विद्युत टीम से अभद्रता, चार पर केस दर्ज

Tue, 17 May 2022 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
team,vidut nigam
सिरसागंज में विद्युत टीम से अभद्रता, चार पर केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। सिरसागंज क्षेत्र में विद्युत चेकिंग करने गई टीम से क्षेत्रीय लोगों ने अभद्रता की है। जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप टीम के सदस्यों ने लगाया है। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

उखरेंड के गांव ढ़कपुरा में टीम बकाएदारों के खिलाफ अभियान चला रही थी। इस दौरान एक निजी नलकूप पर एक लाख 18 हजार रुपये का विद्युत बिल बकाया था। टीम ने इस नलकूप का कनेक्शन काटा तो नलकूप स्वामी और क्षेत्र के कुछ लोग आ गए। नलकूप स्वामी के परिवार की महिलाओं ने भी विरोध करना शुरू कर दिया था। टीम से धक्का-मुक्की शुरू कर दी गई । टीम में शामिल संविदाकर्मी नवीनचंद्र, कमलेश, दजीत सिंह, गनेश सिंह, राजेश कुमार ने आरोप लगाया है कि टीम के साथ मारपीट करने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी गई। टीम ने सिरसागंज थाने में तहरीर दी है। थाना सिरसागंज प्रभारी शिवकुमार चौहान बोले, सिरसागंज के गांव ढ़कपुरा में विद्युत टीम पर हमले और सरकारी काम में बाधा डालने की तहरीर विद्युत विभाग द्वारा दी गई थी। तहरीर के आधार पर आरोपी होरीलाल, ओमकार, प्रेमपाल और रामखिलाड़ी निवासी ढकपुरा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed