फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Team India wins T20 World Cup final, celebrations in Suhagnagar

Firozabad News: टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया की जीत, सुहागनगरी में जश्न

Sun, 08 Mar 2026 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 08 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Team India wins T20 World Cup final, celebrations in Suhagnagar
टीम इंडिया की जीत पर पटाखे चलाते खेल प्रेमी। संवाद - फोटो : टीम इंडिया की जीत पर पटाखे चलाते खेल प्रेमी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले गए टी-20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले को लेकर सुहागनगरी के खेल प्रेमियों में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। शहर के कई स्थानों पर लोगों ने बड़े पर्दों और एलईडी स्क्रीन पर मैच का आनंद लिया। जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ता गया, दर्शकों की उत्सुकता और शोर भी बढ़ता गया। हर चौके-छक्के पर तालियों और जयकारों की गूंज सुनाई देती रही।
शहर के आर्चिड ग्रीन में विशेष रूप से एलईडी स्क्रीन लगाकर मैच दिखाया गया, जहां बड़ी संख्या में खेल प्रेमी जुटे। शुरुआत में भारतीय बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज दिखाया तो दर्शक बेहद उत्साहित नजर आए। खराब फॉर्म से जूझ रहे अभिषेक शर्मा ने शानदार वापसी करते हुए चौकों-छक्कों की बारिश की और अर्धशतक जड़कर दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं संजू सैमसन की एक बार फिर आतिशी पारी देखने को मिली। उनके लगातार लगाए गए छक्कों पर लोगों ने तालियां बजाकर और भारत माता की जय के नारे लगाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

मुकाबले के बीच एक समय ऐसा भी आया जब एक ही ओवर में भारतीय टीम के तीन विकेट गिर गए। इस घटनाक्रम से मैच देख रहे लोग कुछ देर के लिए निराश हो गए, लेकिन अंतिम ओवर में शिवम दुबे की आक्रामक बल्लेबाजी ने फिर से रोमांच पैदा कर दिया और दर्शकों में उत्साह लौट आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जब भारतीय टीम गेंदबाजी करने मैदान में उतरी तो सभी की निगाहें टीवी स्क्रीन पर टिकी रहीं। गेंदबाजी के पहले ही ओवर में न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज का कैच छूट जाने से दर्शकों में मायूसी दिखाई दी, लेकिन कुछ ही देर बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी की। पहले ही पावरप्ले में न्यूज़ीलैंड के तीन विकेट गिरने पर मौजूद खेल प्रेमियों ने जोरदार तालियां बजाकर खुशी जाहिर की और पूरे माहौल में उत्साह छा गया।
मुकाबले के अंत में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला जीत लिया। जैसे ही जीत की पुष्टि हुई, शहर में जश्न का माहौल बन गया। मैच समाप्त होते ही खेल प्रेमी खुशी से झूम उठे। कई स्थानों पर लोगों ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की। युवाओं ने तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए और देर तक जश्न मनाया।
खेल प्रेमी रवि यादव ने कहा कि भारत-न्यूज़ीलैंड का मुकाबला हमेशा रोमांचक रहता है। आज भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों को खूब मनोरंजन मिला।
विकास पालीवाल ने कहा कि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की बल्लेबाजी देखने लायक रही। उनके चौके-छक्कों ने मैच में जान डाल दी और हर गेंद पर लोगों की धड़कनें तेज हो गईं।
वहीं मोहित शर्मा का कहना था कि एक ओवर में तीन विकेट गिरने से लगा कि मैच हाथ से निकल सकता है, लेकिन टीम इंडिया ने शानदार वापसी करते हुए मैच जीत लिया। ऐसे मुकाबले ही क्रिकेट को सबसे रोमांचक बनाते हैं।



शादी समारोह में भी स्क्रीन पर देखा मैच
कीर्ति गार्डन में यादव जरारी गांव से बरात राजा का ताल स्थित कीर्ति गार्डन में आई थी। यहां स्क्रीन पर शादी समारोह की जगह वर्ल्ड कप मुकाबला चला। बरातियों ने इस मुकाबले का आनंदलिया। जैसे ही टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप जीता वैसे ही सभी लोग जोश से भर गए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed