फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Teachers tied black bands and taught

Firozabad News: शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया शिक्षण कार्य

Mon, 02 Sep 2024 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 02 Sep 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Teachers tied black bands and taught
शिकोहाबाद। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने प्रदेश भर में पुरानी पेंशन बहाली के लिए 2 सितंबर से आगामी 6 सितंबर तक काली पट्टी बांधकर कार्य किए जाने की अपील की थी। इसके चलते सभी शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने समस्त डिग्री कॉलेज, माध्यमिक विद्यालय एवं परिषदीय विद्यालयों में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। अटेवा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार कृष्णज ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है। उन्हें वह मिलना चाहिए। केंद्र सरकार ने यूपीएस को लागू करने का निर्णय लिया है, वह कर्मचारी हित में नहीं है। काली पट्टी बांधकर विरोध करने वालों में डॉ. सहदेव सिंह चौहान, डॉ. बीएन सिंह, करतार सिंह यादव, कमल यादव, सुमन पांडेय, शिवम उपाध्याय, चंदन यादव, संदीप राठौर, संजय यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed