फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Teachers stopped here if they did not transfer as desired

मनचाही जगह नहीं हुआ तबादला तो यहीं रुक गए शिक्षक

Sat, 06 Feb 2021 07:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 07:59 PM IST
विज्ञापन
Teachers stopped here if they did not transfer as desired
फिरोजाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में कार्यरत कई शिक्षक अंतरजनपदीय तबादला पाकर भी कार्यमुक्त नहीं हुए हैं। मनचाही जगह तबादला नहीं होने के कारण अध्यापक यहीं रुक गए हैं। इसी तरह दूसरे जनपद से सुहागनगरी में ट्रांसफर होकर आए शिक्षकों ने भी ज्वाइन नहीं किया है।
विज्ञापन

जिले में करीब 163 शिक्षकों का स्थानांतरण दूसरे जनपद में हुआ था। शिक्षकों को अपने गृह जनपद में जाने का इंतजार भी था लेकिन शिक्षकों के स्थानांतरण की सूची शासन स्तर से जारी हुई तो बहुत से अरमानों पर पानी फिर गया। क्योंकि अंकों के अनुसार शिक्षकों को तबादला हुआ है। महानगरों में तबादला चाहने वाले बहुत कम शिक्षकों को मनचाहा जनपद में मिला है। कुल 131 शिक्षक ही जनपद से कार्यमुक्त हुए हैं। शेष 32 शिक्षकों को मनचाहा जनपद स्थानांतरण नहीं हुआ तो वह जनपद में पूर्व ही भांति कार्य करने में जुट गए। इसी तरह अन्य जनपद से फिरोजाबाद में स्थानांतरण होकर आए 468 शिक्षकों में करीब 400 शिक्षकों ने ही ज्वाइनिंग किया है। पांच और छह फरवरी को कोई शिक्षक ज्वाइन करने नहीं आया। हालांकि ज्वाइनिंग की तिथि शासन ने नौ फरवरी कर दी है।
विज्ञापन

कई शिक्षकों को पसंदीदा जनपद नहीं मिला तो वह स्थानांतरण स्थल पर नहीं गए। स्थानांतरण आदेश मानना अध्यापकों के लिए बाध्य नहीं था। इसी तरह जितने शिक्षकों का जनपद फिरोजाबाद के लिए स्थांतरण हुआ है, वो भी पूरे शिक्षक नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद पाठक, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed