फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Teachers raised slogans against the government regarding the restoration of old pension

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Fri, 18 Nov 2022 06:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 06:48 PM IST
विज्ञापन
Teachers raised slogans against the government regarding the restoration of old pension
दिल्ली में यूजीसी कार्यालय के बाहर दूसरे दिन भी धरना देते हुए शिक्षक। - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद। यूजीसी मुख्यालय दिल्ली पर ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी एंड कॉलेज टीचर्स ऑर्गेनाइजेशन द्वारा शिक्षा और शिक्षक विरोधी नीतियों के विरोध में तीन दिवसीय धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। देश के कई राज्यों से आए शिक्षकों ने सरकार द्वारा शिक्षा एवं शिक्षकों के हितार्थ काम न करने की सरकार की नीतियों पर जमकर प्रहार किये।
विज्ञापन

बिहार से पधारे प्रोफेसर वीपी सिंह ने बताया कि सरकारें पूर्व में भी रही हैं, जिन्होंने सदैव शिक्षकों का सम्मान रखा परंतु वर्तमान सरकार का रवैया निराशाजनक है। ऑल इंडिया फेडरेशन के अध्यक्ष प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर केशव भट्टाचार्य ने नेशनल एजूकेशन पॉलिसी को हटाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

आगरा विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के डॉ. एमपी सिंह ने कहा शिक्षक पूरे दमखम के साथ फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान तथा महामंत्री डॉ. प्रदीप सिंह के नेतृत्व में मांगों को लेकर अडिग है। धरने में डॉ मौज पाल सिंह, डॉ. विवेक , वीरेंद्र सिंह चौहान, डॉ. प्रदीप सिंह, डॉ. श्रीप्रकाश यादव, तमिलनाडु से प्रोफेसर जेवियर, लखनऊ विश्वविद्यालय के डॉ. मनोज पांडे, डॉ. अंशु केडिया, ध्रुव कुमार त्रिपाठी, डॉ. अमिता घोष, डॉ. अजीत कुमार सिंह, डॉ. राजेश मलिक, रोहिल खंड विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. स्वदेश सिंह, धर्मेंद्र यादव, राजेश यादव और मनोज कटिहार सहित सैकड़ों शिक्षकों ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed