फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Teachers pension

राज्यकर्मचारियों की हुंकार, सांसद-विधायकों की पेंशन बंद करो सरकार

Tue, 27 Aug 2019 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Teachers pension
विकास भवन के बाहर धरना देते राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारी नारेवाजी करते हुए। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मंगलवार को विकास भवन पर धरना प्रदर्शन व नारेबाजी की। कर्मी बोले सरकार ने कर्मचारियों की पेंशन बंद कर दी जबकि सांसद और विधायकों की पेंशन चालू है। सांसद और विधायकों की पेंशन भी बंद होनी चाहिए। संयुक्त परिषद ने पुरानी पेंशन सहित 11 मांगे पूरी होने तक आंदोलन को जारी रखने का ऐलान किया।
विज्ञापन

विकास भवन पर हुए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में राज्य कर्मचारियों, ग्रामीण सफाई कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं शिक्षक संघ से जुडे़ पदाधिकारी शामिल हुए। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में आयोजित धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता चेतन बिहारी सक्सेना ने की। लटूरी सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर कई बार शासन से वार्ता हुई। इसके बावजूद शासनादेश जारी नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में कर्मचारियों को धरना प्रदर्शन व कार्य बहिष्कार जैसे कदम उठाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

जिला संयोजक प्रमोद कुमार शर्मा और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के प्रेमप्रकाश कुशवाह ने पुरानी पेंशन के लिए आर पार की लड़ाई का ऐलान किया। कर्मचारियों ने जबरन सेवानिवृत्ति को हिटलरशाही की संज्ञा दी। सुबह करीब दस बजे से शुरू हुए धरना प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जन विरोधी नियमों को लागू करने और निजीकरण को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। संयुक्त परिषद ने कलक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी दिलीप कुमार कुलश्रेष्ठ को मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन में ध्रुव कुमार आचार्य, राजेश शर्मा, रूबीना, नरेंद्र शर्मा, राजेश खरे, बीपी सिंह, दिनेश यादव, मुनीर अहमद आदि मौजूद रहे। संचालन संजय सोनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed