{"_id":"5fcbd1c08ebc3ecf9e44bc66","slug":"teachers-firozabad-news-agr470779819","type":"story","status":"publish","title_hn":"260 अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र, नौकरी पाकर खुशी से झूमे शिक्षक 1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
260 अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र, नौकरी पाकर खुशी से झूमे शिक्षक 1
विज्ञापन
बीआरसी पर शिक्षकों नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त शिक्षकों के साथ मौजूद सां?
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। ब्लॉक संसाधन केंद्र, दबरई पर शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में 260 शिक्षकों को जनप्र्रतिनिधियों ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए। नियुक्ति पत्र पाकर अभ्यर्थी खुशी से झूम उठे। ये शिक्षक सोमवार को बीएसए कार्यालय में ज्वाइन करेंगे। शासन से तिथि आने के बाद ही इन्हें स्कूलों का आवंटन किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम को भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन, विधायक मनीष असीजा और विधायक डॉ. मुकेश वर्मा ने दीप जलाकर किया। सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन ने कहा कि शिक्षक समाज को दिशा दिखाता है। सबसे ज्यादा जिम्मेदारी प्राथमिक शिक्षकों की होती है। विधायक मनीष असीजा ने कहा कि जैसे कुंभकार माटी की मूर्ति बनाता है उसी तरह नवनियुक्त शिक्षकों को बच्चों को नई दिशा दिखानी है। विधायक शिकोहाबाद डॉ. मुकेश वर्मा ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार दिला रही है।
सीडीओ नेहा जैन ने कहा कि समाज को अच्छा करने की जिम्मेेदारी शिक्षक पर होती है। इसके बाद मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुडे़। उन्होंने पांच अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया। इसके बाद शेष 255 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। अंत में प्रभारी बीएसए विनोद पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान एबीएसए तरुण कुमार, एबीएसए जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
नव नियुक्त शिक्षक बोले नौकरी का सपना हुआ पूरा
- दो साल से शिक्षक बनने का इंतजार था। नियुक्ति पत्र मिलने में काफी देरी हुई लेकिन अब खुश हूं।
गौरव
- पहली बेंच ने जब शिक्षामित्रों के पक्ष में फैसला लिया तो लगा कि मंजिल हाथ से निकल रही है लेकिन अब हमें हमारी मेहनत का परिणाम मिला है।
अभिनवकांत मिश्रा
- 2018 से ही नियुक्ति पत्र मिलने का इंतजार था। 2020 जाते-जाते हमे मंजिल मिल गई। अब पूरी ईमानदारी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे।
अमन यादव
- सरकारी नौकरी लगने का सपना पूरा हुआ। परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए जीतोड़ मेहनत की थी। वो अब सफल साबित हुई।
यतेंद्रपाल