{"_id":"60d734708ebc3e323447df3d","slug":"teacher-recruitment-recruitment-firozabad-news-up-news-teacher-recruitment-in-firozabad-teachers-recruitment-in-up-firozabad-news-agr497361250","type":"story","status":"publish","title_hn":"69 हजार शिक्षक भर्ती में जनपद को मिलेंगे 52 और शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
69 हजार शिक्षक भर्ती में जनपद को मिलेंगे 52 और शिक्षक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। 69 हजार शिक्षक भर्ती के अंतर्गत जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग को 52 शिक्षक और मिल जाएंगे। शेष पदों पर शिक्षकों के चयन के आदेश आ गए हैं। पांच नवनियुक्त शिक्षकों को मुख्यमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद एनआईसी में पांच शिक्षकों को जनप्रतिनिधि द्वारा नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। 30 जून को वितरण होने वाले नियुक्ति पत्र की तैयारियां बेसिक शिक्षा विभाग ने शुरु कर दी हैं।
69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत जनपद में कुल 668 पद शिक्षकों के लिए आवंटित हुए थे। इसमें करीब 616 पदों पर शिक्षकों ने दो चरणों में ज्वॉइन कर लिया था। शेष 52 पद रिक्त रह गए थे। 30 जून को 52 पदों पर नियुक्ति पत्र देने के आदेश आ गए हैं। बीएसए कार्यालय में शनिवार को अधिकारी एवं लिपिक तैयारियों में जुटे रहे। नवनियुक्त शिक्षकों को मुख्यमंत्री लखनऊ से संबोधित करेंगे। इसके लिए एनआईसी में जनप्रतिनिधि और पांच नवनियुक्त शिक्षकों को शामिल किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों मे खुशी है। लंबे समय से यह शिक्षक चयन प्रक्रिया का इंतजार कर रहे थे।
जनपद में 69 हजार शिक्षक भर्ती में करीब 52 पद रिक्त रह गए थे। शासन के आदेश पर नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाएगा। शासन ने पत्र आ गया है। 30 जून को यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। -डॉ. अरविंद पाठक, बीएसए