{"_id":"5dd187de8ebc3e54ac7bbb3a","slug":"teacher-exam-firozabad-news-agr4157568175","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिक बनाने के लिए आयोजित परीक्षा को लेकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिक बनाने के लिए आयोजित परीक्षा को लेकर हंगामा
विज्ञापन
टूंडला में हंगामें के बाद जांच करते पुलिस
- फोटो : TUNDLA
टूंडला। शिक्षक भर्ती के लिए बुलाए गए अभ्यर्थियों ने परीक्षा को फर्जी बताते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह अभ्यर्थियों को शांत कराया। मामले में अभ्यथियों ने एनजीओ संचालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हाईवे पर टूंडली मार्ग स्थित एकलव्य एकेडमी पर सुबह शिक्षक भर्ती के लिए रविवार सुबह दो-ढाई सौ अभ्यर्थी पहुंचे थे। आगरा, मैनपुरी, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद के सभी अभ्यर्थी सुबह 10 बजे करीब पहुंच गए। परीक्षा सुबह साढे़ दस बजे से शुरू होनी थी। इस दौरान परीक्षा के लिए मात्र 30 अभ्यर्थियों की सूची चस्पा होने पर बुलाए गए अन्य अभ्यर्थी हंगामा करने लगे। अभ्यर्थियों का हंगामा देखकर परीक्षा आयोजकों में हड़कंप मच गया।
सूचना पर पुलिस पहुंच गयी। पुलिस को अभ्यर्थियों ने बताया कि मदर टेरेसा नामक एनजीओ ने परीक्षा के लिए एक-एक हजार रुपये लिए है और उन्हें परीक्षा में सम्मलित नहीं किया जा रहा है। पैसा लेने के बाद परीक्षा के बाद शिक्षक की नियुक्ति का फार्म भरवाया गया था। अन्य अभ्यर्थियों की परीक्षा ली जा रही है, जो कि गलत है। पुलिस ने अभ्र्थियों को समझाते हुए शांत कराया। अभ्यर्थियों ने मामले में पुलिस तहरीर दी है।
विज्ञापन
बाल भारती शिक्षा समिति नाम से हमारा एनजीओ संचालित है। इसके माध्यम से प्राइवेट शिक्षक तैयार कर गरीब बच्चों और लोगों को शिक्षण कार्य कराते हैं। शिक्षकों की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को टूंडला की एकलव्य एकेडमी बुलाया था लेकिन करीब दो अभ्यर्थी ऐसे पहुंचे, जिनसे हमारा कोई वास्ता नहीं था। वे अपने को मदर टेरेसा एनजीओ द्वारा बुलाया जाना और शुल्क लेना बता रहे थे।
यशपाल चौहान
प्रबंधक-बाल भारती शिक्षा समिति
शिक्षक भर्ती के लिए परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों के हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। अभ्यर्थियों ने संचालक पर पैसे लेकर परीक्षा न कराने और नियुक्ति न देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ज्ञानेन्द्र कुमार
थाना प्रभारी, टूंडला