फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   tax,Meeting

बकाया टैक्स वसूली के लिए नगर निगम ने 59 इकाई संचालकों को दिए नोटिस

Wed, 30 Mar 2022 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
tax,Meeting
बकाया टैक्स वसूली के लिए नगर निगम ने 59 इकाई संचालकों को दिए नोटिस
विज्ञापन

- उद्यमी बोले, औद्योगिक आस्थान में नगर निगम नहीं दे रहा कोई सुविधा, फिर टैक्स किस बात का दें
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। नगर निगम ने औद्योगिक आस्थान में संचालित 59 इकाई संचालकों को बकाया टैक्स वसूली के नोटिस जारी किए हैं। वर्ष-2014 से बकाया टैक्स जमा कराने को जारी निगम के नोटिस को देख उद्यमियों में खलबली मच गई है। उद्यमियों का कहना है कि इंडस्ट्रियल एरिया में नगर निगम पानी, सड़क, खड़ंजा, सफाई आदि काम नहीं कराता है। ऐसे में नोटिस जारी करना गलत है। उद्यमियों ने संयुक्त बैठक के बाद इस मामले को जिला उद्योग बंधु की बैठक में डीएम के समक्ष उठाने को कहा है।
नगर निगम द्वारा औद्योगिक आस्थान नगला भाऊ में संचालित सभी 59 इकाई संचालकों को उनके नाम व आवंटित भूूखंड संख्या के आधार पर बकाया टैक्स जमा कराने को नोटिस जारी किए हैं। सभी को वर्ष 2014 से वर्तमान तक पूर्ण बकाया टैक्स एक सप्ताह के भीतर जमा कराने की हिदायत दी है। उद्यमियों के अनुसार निगम के नोटिस में जारी करने की तिथि नौ मार्च दर्शायी है। जबकि उक्त नोटिस उन्हें सोमवार और मंगलवार को रिसीव कराए गए हैं। इस मामले में बुधवार को द इंडस्ट्रियल कॉपरेटिव सोसायटी ने बैठक की। उद्यमियों ने कहा कि नगर निगम औद्योगिक आस्थान में सफाई, नाली-खड़ंजा व पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं देती। ऐसे में नोटिस जारी करना गलत है। इस पूूरे प्रकरण को जिला उद्योग बंधु की बैठक के दौरान जिलाधिकारी के समक्ष उठाया जाएगा। बैठक में अभिषेक मित्तल चंचल, संजय जैन बल्ले, संजय जैन घंटू, शिवकुमार यादव, भगवानदास अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, मनोज अलंकार एवं लवली गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

औद्योगिक आस्थान में पानी, बिजली, नाली-खड़ंजा और सड़क निर्माण के अलावा सफाई व्यवस्था द इंडस्ट्रियल कॉपरेटिव सोसायटी खुद के संसाधनों से कराती आई है। जब मूलभूत सुविधाओं से जुडे़ सभी काम हम खुद पूरे करा रहे हैं। नगर निगम हमसे किस बात का टैक्स मांग रहा है। हम इस मामले को जिलाधिकारी के समक्ष उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बिन्नी मित्तल, अध्यक्ष द इंडस्ट्रियल कॉपरेटिव सोसायटी लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed