{"_id":"64c64f7277faa6c392012dd6","slug":"taught-yoga-to-prisoners-in-district-jail-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-1649-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: जिला कारागार में बंदियों को सिखाया योगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: जिला कारागार में बंदियों को सिखाया योगा
Sun, 30 Jul 2023 05:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 30 Jul 2023 05:24 PM IST
विज्ञापन
जिला कारागार में बंदियों को सिखाया योगा
जेलर आनंद सिंह ने तीन दिवसीय योग शिविर का किया शुभारंभ
फिरोजाबाद। जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों की दिनचर्या बदलने के लिए जेल अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में आए दिन कोई न कोई कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन पतंजलि युवा भारत के तत्वावधान में किया गया। इसका शुभारंभ जेलर आनंद सिंह ने किया। योगाचार्य अभय आर्य के द्वारा बंदियों से कहा कि मानसिक तनाव को दूर करने के लिए योग आवश्यक है। हर किसी को योग करना चाहिए। इससे शरीर में फुर्ती रहती है। शौर्य चक्र से सम्मानित प्रवीण कुमार तेवतिया द्वारा भी काफी जानकारी दी गई। योगाचार्य ने बंदियों को आसन, प्राणायाम, क्रियाओं व मुद्राओं का अभ्यास कराया और स्वस्थ जीवन की दैनिक दिनचर्या के बारे में बताया। वहीं जेलर आनंद सिंह ने कहा कि योग से हमारा तन मन स्वस्थ रहता है और आनंद की अनुभूति होती है और कारागार के कैदियों ने प्रतिभाग किया। योग शिविर के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। संवाद