फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Talent will be Respected

सम्मान के आकाश पर झूमेंगी प्रतिभाएं

Sat, 27 Jun 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 27 Jun 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Talent will be Respected
हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में सफलता परचम लहराने वाले प्रतिभाशली छात्र छात्राओं को अमर उजाला और मंगलायतन यूनिवर्सिटी सम्मानित करेगा। सैकड़ोंछात्र छात्राओं ने इसके लिए आवेदन फार्म भरकर पंजीकरण कराया। साथ ही अमर उजाला के प्रयास के सराहना छात्र छात्राओं के साथ अभिवावकों ने भी की।
विज्ञापन

 सम्मान समारोह में भाग लेने के लिए मेधावियों में अपार उत्साह है। शनिवार को आवेदन फार्म जमा करने के लिए भारी संख्या में छात्र छात्राएं अमर उजाला कार्यालय पर पहुंचे। आवेदन जमा करने के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। सम्मान के साथ साथ मंगलायतन यूनिवर्सिटी छात्र-छात्राओं की कैरियर काउंसलिंग कराने का मौका देगा। वहीं, स्कालरशिप भी प्रदान की जाएगी। मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन 30 जून को पालीवाल ऑडिटोरियम में किया जाएगा। इस समारोह में यूपी बोर्ड, आईसीएससी और सीबीएससी बोर्ड के वर्ष 2015 में उत्तीर्ण 10वीं और 12वीं के मेधावी स्टूडेंट्स को सम्मानित किया जाएगा। यूपी बोर्ड में 65 प्रतिशत और आईसीएससी बोर्ड में 75 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी शामिल होंगे। सम्मान समारोह के लिए  चयनित छात्र छात्राओं को अमर उजाला सूचित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed