{"_id":"61ca045c98e376462e7f28a5","slug":"swwepers-imformation-nager-palika-firozabad-news-agr5193170156","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारियों की मनमानी पर लगेगा अंकुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारियों की मनमानी पर लगेगा अंकुश
विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 को लेकर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वार्डों में कर्मचारियों और अफसरों के विवरण से संबंधित बोर्ड लगाए गए हैं। बोर्ड पर कर्मचारी और अधिकारी का नाम और फोन नंबर के साथ सफाई कर्मचारी ठेका पर कार्यरत है या फिर संविदा पर, सारी जानकारी अंकित हैं। इससे जनता को जानकारी हो सकेगी कि उनके क्षेत्र में कितने कर्मचारी तैनात हैं।
जेडएसओ दलवीर सिंह ने बताया कि शहर के सभी 70 वार्डों में कर्मचारियों और अधिकारियों के बारे में जानकारी देने के लिए बोर्ड लगवाने का काम रविवार से शुरू किया है। बोर्ड में यह भी अंकित किया गया है कि कर्मचारी किस कार्य के लिए तैनात किया गया है। कूड़ा उठान या फिर झाडू अथवा नाली की सफाई। वार्ड के किस मोहल्ले में कितने कर्मचारी और उनका कार्य क्षेत्र कहां तक है। यह जानकारी भी बोर्ड में अंकित की गई है।
सफाई कर्मचारी द्वारा कार्य में लापरवाही बरती जाती है तो जनता क्षेत्रीय सुपरवाइजर, इंस्पेक्टर या फिर नगर निगम के अफसरों को फोन कर उसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। वार्ड में जिन बोर्डों को लगवाने का काम किया जा रहा है। उन पर अफसरों के नंबर भी अंकित है। यह बोर्ड उन स्थानों पर लगवाए जा रहे है। जहां पर सफाई कर्मचारियों द्वारा अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जाती है।