{"_id":"5e079bcf8ebc3e87c67ec8cc","slug":"swayamsevak-swachta-abhiyan-firozabad-news-agr4221927148","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयंसेवकों ने जगाई स्वच्छता की अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयंसेवकों ने जगाई स्वच्छता की अलख
विज्ञापन
टूंडला। श्रीआरआरएम इंटर कॅालेज बछगांव में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के छठवें दिन स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता की अलख जगाई गई।
स्वयंसेवक बबलू कुमार ने कहा कि स्वच्छता सभ्य समाज की पहचान होती है। भारत सरकार द्वारा घर-घर शौंचालयों की व्यवस्था इसी उददेश्य से की जा रही है। क्योंकि गंदगी से अनेक प्रकार की बीमारियों के फैलने का भय रहता है। उन्होनें कहा कि टीबी, खसरा और अन्य बीमारियां गंदगी के कारण ही फैलती हैं।
इसके बाद सभी स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाओं ने घर-घर जाकर स्वच्छता की जानकारी देते हुए सभी ग्रामीणों को स्वच्छता रखने की शपथ दिलाई। इस दौरान अमन जादौन, सत्य प्रकाश श्रोत्रिया, प्रशांत कुमार, पंकज कुशवाह, शिवम कुमार, सीता प्रजापति, पूनम शर्मा, लवी बघेल, सुमन राजपूत, नंदनी शर्मा, शिवानी वर्मा, गुंजन पाठक, रेनू सिंह, मोहिनी गोस्वामी, राखी बघेल, प्रांजली कबीर, ललितेश कुशवाह आदि मौजूद रहे। संचालन कार्यक्रम अधिकारी माधवेन्द्र उपाध्याय ने किया।