{"_id":"2097927c477868249ada1b4025cc86b8","slug":"swargashram-stolen-damaged-statue-of-shiva-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्गाश्रम में चोरी , शिव की प्रतिमा क्षतिग्रस्त की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्गाश्रम में चोरी , शिव की प्रतिमा क्षतिग्रस्त की
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 11 Feb 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। मंगलवार रात छारबाग स्थित स्वर्गाश्रम में चोरों ने धावा बोल दिया। भगवान शिव की प्रतिमा तोड़ने के साथ दानपात्र लूटकर ले गए। डॉग स्क्वायड की टीम ओर सीओ सदर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शक के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया है। घटना को लेकर लोगों में जबरजस्त आक्रोश है।
आगरा के सिकंदरा के स्वामीघाट निवासी गिर्राज शंकर स्वर्गाश्रम की देखभाल करते हैं। मंगलवार रात करीब नौ बजे वह स्वर्गाश्रम परिसर में बनी कोठरी में सो रहे थे। देर रात चोरों ने स्वर्गाश्रम में प्रवेश कर लिया। भगवान शिव की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर एक स्थान से दानपात्र चोरी कर ले गए। वहीं दूसरे स्थान पर रखे दानपात्र का ताला तोड़ दिया लेकिन उसमें बैल्डिंग होने के चलते वह उसमें रखी नकदी चोरी करने में सफल नहीं हुए।
बुधवार सुबह करीब पांच बजे गिर्राज शंकर स्वर्गाश्रम की साफ सफाई करने को जागे तो शिव की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त और दानपात्र चोरी होने से उनके होश उड़ गए। शोरगुल करने पर आसपास के लोग भी पहुंच गए। कमेटी के पदाधिकारियों को सूचना दी तो वह भी आ गए। चोरी की जानकारी पर सीओ सदर जगदीश सिंह के साथ थानाध्यक्ष लाइनपार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। डाग स्क्वायड की टीम को भी मौके पर बुला लिया। निरीक्षण के बाद पुलिस ने शक के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश था कि इस तरह की घटना पहली बार नहीं हुई है। इससे पूर्व भी बदमाश घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं लेकिन पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं करती। वहीं थानाध्यक्ष लाइनपार का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है। घटना का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा। स्वर्गाश्रम कमेटी के आलिंद अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, डा. ध्रुव कुमार आचार्य ने चोरी की घटनाएं होने पर काफी रोष जाहिर किया। पुलिस अधीक्षक से घटनाओं को खुलासा किए जाने की मांग की है। भाजपा नेता सुनील शर्मा ने कहा कि लगातार चोरी की घटनाएं हो रहीं है लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं करती है।