फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Swargashram millions of eyes on the ground, land mafia

स्वर्गाश्रम की करोड़ों की जमीन पर भूमाफिया की नजर

Wed, 08 Jun 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Wed, 08 Jun 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Swargashram millions of eyes on the ground, land mafia
स्वर्गाश्रम की करोड़ों की जमीन पर भूमाफिया की नजर - फोटो : अमर उजाला
 छारबाग स्थित स्वर्गाश्रम की खाली पड़ी लगभग तीन बीघा भूमि पर भूमाफिया की नजर है। करोड़ों की कीमत वाली इस भूमि पर कब्जा होना शुरू हो गया। जमीन के कुछ हिस्से पर दीवाल भी खड़ी कर दी गई है। इस मामले में समाज के लोग नगर विधायक मनीष असीजा से मिले थे। बुधवार को असीजा लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और यहां तहसील से टीम भी बुला ली गई। खाली पड़ी जमीन पर हदबंदी के लिए जहां मुट्ठे लगा दिए गए हैं वहीं जिस हिस्से पर दीवाल लगा ली गई है उसे हटाने के निर्देश तहसील प्रशासन ने दिए हैं।
विज्ञापन

थाना लाइनपार क्षेत्र में स्थित मोहल्ला छारबाग स्वर्गाश्रम शमशानघाट की भूमि पर कब्जे की कोशिश की जानकारी नगर विधायक मनीष असीजा, नगर आयुक्त रामौतार रमन एवं एसडीएम सदर रवींद्र मांदड़ व तहसीलदार जीत सिंह राय को दी। उन्होंने कहा कि शमशानघाट की एक इंच भूमि पर अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। इसके बाद एसडीएम सदर रवींद्र मांदड़, तहसील के लेखपाल सुखदेव, नबाव सिंह, नगर निगम के ड्राफ्टमैन अजय मिश्रा, जेई एवं स्वर्गाश्रम कमेटी के राकेश गोयल सीए, आलिंद अग्रवाल, अशोक बंसल, लल्ला बाबू, भाजपा नेता सत्यवीर गुप्ता, सुनील शर्मा, डा.अखिलेश शर्मा, लोकेश गुप्ता, किशोर अग्रवाल बंटी के साथ पहुंचे। यहां नापजोख के बाद अभिलेखों में दर्ज शमशानगृह की जमीन पर मुट्ठे लगा कर हदबंदी की गई। जमीन के जिस हिस्से पर भूमाफिया ने दीवाल लगाई है नापजोख में वह जमीन भी शमशानघाट की पाई गई है। यहां से दीवाल हटाने के आदेश एसडीएम ने दिए हैं। विधायक असीजा ने कहा कि शमशान घाट पर करीब तीन बीघा भूमि जो (सरकारी अभिलेखों में शमशान घाट के नाम से दर्ज है) की बाउंड्रीवाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed