फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BSA suspends teacher for illegal recovery in firozabad

Firozabad: बीएसए ने अवैध वसूली के आरोप में शिक्षक नेता को किया निलंबित, शिक्षिका से फोन पर मांगे थे रुपये

Sun, 31 Jul 2022 11:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sun, 31 Jul 2022 11:40 AM IST
सार

बीएसए अंजलि अग्रवाल ने शिक्षक नेता को निलंबित करते हुए मूल स्कूल से संबद्ध कर दिया है। इस मामले की जांच खंड शिक्षाधिकारी शिकोहाबाद को सौंपी है।

विज्ञापन
BSA suspends teacher for illegal recovery in firozabad
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

फिरोजाबाद के खैरगढ़ ब्लॉक में शिक्षिकाओं से वसूली के मामले में एक शिक्षक नेता को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। आरोपी का ऑडियो बीएसए अंजली अग्रवाल को उपलब्ध कराया गया था। इसके बाद बीएसए ने कार्रवाई की। शिक्षक नेता के अवैध वसूली के आरोप में निलंबित होना चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन


खैरगढ़ ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल नगला भवानी घनश्याम में तैनात प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार की बीते दिनों बीएसए से शिकायत की गई थी। ये एक शिक्षक संगठन में ब्लॉक अध्यक्ष पद हैं। शिकायतकर्ता ने एक ऑडियो भी शिक्षाधिकारियों को सौंपा। इसमें शिक्षक नेता द्वारा एक शिक्षिका से धनराशि की मांग की जा रही है। शिक्षिका के स्कूल में निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां पाई गई थी। शिक्षक नेता मामले के निस्तारण के नाम पर ही शिक्षिकाओं से धनराशि मांग रहे थे। 
विज्ञापन

खंड शिक्षाधिकारी का सौंपी जांच 

ऑडियो मिलने पर इस मामले में बीएसए अंजलि अग्रवाल ने मुकेश कुमार को निलंबित करते हुए मूल स्कूल से संबद्ध कर दिया है। इस पूरे मामले की जांच खंड शिक्षाधिकारी शिकोहाबाद रामशंकर कुरील को सौंपी है। इस कार्रवाई से कई शिक्षक नेताओं में खलबली है। बीएसए अंजली अग्रवाल ने बताया कि शिक्षक मुकेश कुमार के खिलाफ अवैध वसूली की शिकायत आई थी। शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपनीय तरीके से हुई शिकायत

विभागीय सूत्रों के अनुसार, मामले में शिकायत भी काफी गोपनीय ढंग से हुई। अधिकांश मामले में ऑडियो वायरल होने के बाद में कार्रवाई होती है, लेकिन इस मामले में ऑडियो कहीं भी वायरल नहीं हुआ। शिक्षाधिकारियों द्वारा भी ऑडियो की जांच कराई जा रही है। निलंबन पत्र देखने के बाद अन्य शिक्षक संगठन के नेता भी आश्चर्यचकित हो गए। हालांकि जिस संगठन में शिक्षक ब्लॉक अध्यक्ष है, वह संगठन भी शिक्षक को बाहर का रास्ता दिखाने की रणनीति बनाने में जुट गया है।

पहले भी लगे हैं ऐसे आरोप

अक्सर बीआरसी पर शिक्षक नेताओं को देखा जाता है। कुछ शिक्षक नेता शिक्षाधिकारियों के साथ अक्सर दिखाई देते हैं। बीते दिनों जसराना ब्लॉक में एक शिक्षक नेता पर शिक्षामित्र से वसूली के आरोप लगे थे। हालांकि मामला रफा-दफा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed