फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   suspend,death three cow

पशु चिकित्साधिकारी को निलंबित करें

Mon, 16 May 2022 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
suspend,death three cow
पशु चिकित्साधिकारी को निलंबित करें
विज्ञापन

शेखूपुर हाथवंत में तीन गायों की मौत की सूचना पर डीएम-सीडीओ ने गोशाला का निरीक्षण किया
प्रधान और सचिव को लगाई फटकार, व्यवस्थाएं बेहतर करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। शेखूपुर हाथवंत की गोशाला में तीन गायों की मौत की सूचना पर डीएम ने अफसरों के साथ रविवार को क्षेत्र की गोशालाओं का निरीक्षण किया। शेखूपुर हाथवंत की गोशाला में अव्यवस्था मिलने पर डीएम ने पशु चिकित्साधिकारी अनेक सिंह निलंबित करने के निर्देश सीडीओ-सीवीओ को दिए। प्रधान, सचिव,लेखपाल को फटकारा। गायों के लिए चारा, भूसा, दाना और टिनशेड बनवाए जाने के निर्देश दिए।

दरअसल, शेखूपुर हाथवंत स्थित गोशाला में दो दिन पूर्व तीन गायों की मौत हो गई थी। इसकी जानकारी प्रधान,सचिव के साथ केयर टेकर में से किसी ने जिला प्रशासन को नहीं दी थी। यही नहीं गायों को गोशाला के समीप ही दफना दिया गया था। जानकारी मिलने पर अफसर हरकत में आए। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार, सीडीओ चर्चित गौड पशु चिकित्सकों के साथ शिकोहाबाद के ग्राम बिदरखा, चितावली एवं शेखूपुर हाथवंत में स्थापित गौशालाओं में पहुंचे। शेखूपुर हाथवंत की गोशाला में गायों की रख-रखाव और चारे की व्यवस्था खराब मिली। इससे गुस्साए डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए पशु चिकित्साधिकारी हाथवंत अनेक सिंह को फटकार लगाते हुए निलंबित करने के निर्देश सीडीओ व सीवीओ को दिए। प्रधान-सचिव को फटकार। जिलाधिकारी ने पास के तालाब में गायों के लिए पानी भरवाने और खाली पड़ी भूमि पर हरे चारा की बुआई कराए जाने के निर्देश दिए। डीएम ने जिले के सभी बीडीओ,प्रधान,सचिवों के साथ लेखपालों एवं पशु चिकित्सधिकारियों को निर्देश दिए है कि वह गोशालाओं में गायों के रख-रखाव के साथ पीने के पानी, छाया का पूरा प्रबंध रखें। डीएम ने कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण है तो संबंधित एसडीएम को अवगत कराएं। जिससे उसे खाली कराकर पशुओं के लिए हरे चारे की व्यवस्था कराई जा सके। पशु चिकित्साधिकारी गायों के स्वास्थ्य का परीक्षण करते रहें। अस्वस्थ मिलने पर तत्काल उपचार करें। गायों के परीक्षण की रिपोर्ट भी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed