फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   supervisor hostage by stricken people

जलभराव से त्रस्त लोगों ने सुपरवाइजर को बंधक बनाया

Sat, 07 Mar 2015 10:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 07 Mar 2015 10:07 PM IST
विज्ञापन
 होली के त्योहार पर गंदगी के ढेर एवं जलभराव की समस्या पर विजय नगर क्षेत्र के बाशिंदों में आक्रोश व्याप्त हो गया। लोगों ने शनिवार सुबह सुपरवाइजर को घेर लिया। गाली गलौज करते हुए उसका हाजिरी रजिस्टर छीन लिया बंधक बना लिया। हंगामा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझा कर शांत करा दिया।
विज्ञापन

नगर निगम द्वारा रसना टाकीज से नगला बरी चौराहे तक बिना प्लानिंग सर्विस रोड का निर्माण कराया दिया है, जिससे सर्विस रोड से सटे मोहल्लों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। सर्विस रोड ऊंचा होने के कारण जल निकासी नहीं हो पाती है। करीब साल से जलभराव के कारण विजय नगर के बाशिंदे नारकीय जीवन जी रहे हैं। बीडीसी अशोक कुमार ने बताया कि समस्या के निदान को कई बार विधायक, डीएम व नगर निगम में लिख कर दे चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। होली के त्योहार से पूर्व गली में भरे गंदे पानी की निकासी की शिकायत की गई थी लेकिन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। शनिवार को सुबह 10 बजे आक्रोशित लोगों ने सुपरवाइजर मनोज कुमार को घेर कर हंगामा, गाली गलौज शुरू कर दी। कुछ लोगों ने हाजिरी रजिस्टर भी छीन लिया और बंधक बना दिया। सूचना पर सेनेटरी इंसपेक्टर श्याम सुंदर मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी आ गई। पुलिस ने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। इसके बाद क्षेत्र में नाला क्लीनिंग मशीन लगवा कर गली में भरा पानी निकलवाया। मैनहोल खुलवाकर साफ कराए गए और गंदगी के ढेर हटवाए।
विज्ञापन


गंदगी, जलभराव के चलते नहीं जली होली
नगला बरी स्थित विजय नगर मोहल्ले में गंदगी के ढेर एवं जलभराव के कारण क्षेत्रीय लोग होली तक नहीं जला सके। नगर निगम की लापरवाही से क्षेत्रीय लोगाें में खासा आक्रोश था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम अफसरों को नहीं मिली सूचना
नगला बरी क्षेत्र में गंदगी एवं जलभराव को लेकर सुपरवाइजर का घेराव, हंगामा की सूचना नगर निगम के अफसरों को नहीं हो सकी। दोपहर तक अधिकारी घटना से अनजान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed