{"_id":"8b2e171bb79bf901966cbb058b8a8282","slug":"supervisor-aiaro-keep-an-eye-on-the-work-of-blo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपरवाइजर-एईआरओ रखेंगे बीएलओ के कार्य पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपरवाइजर-एईआरओ रखेंगे बीएलओ के कार्य पर नजर
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 06 Nov 2015 07:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब बीएलओ के कार्य का सुपरवीजन सुपरवाइजर और एईआरओ (सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रेशन अधिकारी) द्वारा किया जाएगा। बीएलओ के कार्यों पर इनकी हर समय नजर रहेगी। यह जानकारी तहसीलदार सदर जीतसिंह रॉय ने पालीवाल ऑडिटोरियम में आयोजित बैठक में दी।
उन्होंने ने कहा कि आयोग द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि 10 बीएलओ के ऊपर एक सुपरवाइजर और 50 बीएलओ पर एक एईआरओ (सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रेशन अधिकारी) तैनात किया जाएगा, जो बीएलओ की हर कार्य प्रणाली पर नजर रखेंगे। सुपरवाइजर द्वारा 10 बीएलओ और एईआरओ द्वारा 50 बीएलओ के कार्य को चेक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा से संबंधित नवंबर माह में दावे प्राप्त किए जाएंगे।
प्रत्येक रविवार को सभी बीएलओ अपने-अपने बूथ पर रहकर दावे प्राप्त करेंगे। इस कार्य में बूथ लेवल एजेंट और बूथ लेबल वॉलिंटयर्स सहयोग करेंगे। उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देश दिए कि अपने-अपने बूथ पर प्रत्येक रविवार को अवश्य मौजूद रहें। बैठक के दौरान रजिस्ट्रार कानूनगो, लेखपाल एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।