{"_id":"68a319b25acfbc4178054077","slug":"sunshine-increased-humidity-mercury-rose-by-two-degrees-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-154456-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: धूप ने बढ़ाई उमस, दो डिग्री बढ़ा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: धूप ने बढ़ाई उमस, दो डिग्री बढ़ा पारा
Mon, 18 Aug 2025 05:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 18 Aug 2025 05:46 PM IST
विज्ञापन
- मौसम वैज्ञानिक अभी बारिश होने का जता रहे अनुमान
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सोमवार सुबह से निकली धूप ने लोगों को उमस का अहसास कराया। पूरे दिन धूप-छांव के मौसम के बीच उमस ने पसीने छुड़ा दिए। अधिकतम तापमान भी दो डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। मौसम वैज्ञानिक अभी भी लगातार बारिश होने का अनुमान जता रहे हैं।
जिले में मौसम लगातार रंगत बदल रहा है। लोग राहत पाने के लिए बारिश का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच निकली तेज धूप ने उमस का अहसास कराया तो पसीने छुड़ाने का काम किया। वहीं, सोमवार को भी दिन निकलते ही निकली धूप ने उमस का अहसास करा दिया। पूरा दिन हवा चलने के बाद भी उमस से राहत नहीं मिली। ऐसे में दोपहर के समय मार्गों और बाजारों में आवाजाही कम रही। उमस से बचने के लिए लोगों ने बचाव के तरीके अपनाएं। ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 70 फीसदी और हवा की गति 12 से 13 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास दर्ज की गई। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. सुभाषचंद्र का कहना है कि अभी लगातार मानसून की बारिश होने का अनुमान है। पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर जारी रही बारिश के बाद सोमवार को निकली धूप ने उमस बढ़ा दी। तापमान में उतार-चढ़ाव और उमस का अहसास अभी जारी रहेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।