फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Sunken road due to overloaded tractor, driver fined

Firozabad News: ओवर लोड ट्रैक्टर के कारण धंसी सडक, चालक पर जुर्माना लगाया

Wed, 04 Jan 2023 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Sunken road due to overloaded tractor, driver fined
फिरोजाबाद। नगर निगम के प्रवर्तन दल ने एक ईंट ढो रहे ट्रैक्टर चालक पर 5000 रुपये जुर्माना लगाया है। ओवरलोड ट्रैक्टर के कारण निगम द्वारा नवनिर्मित सड़क धंस गई। समूची कार्यवाही उप नगर नगर आयुक्त संतोष यादव के निर्देशन में की गई।
विज्ञापन

प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल जीएम खान को बुुधवार की दोपहर शहर के एक नागरिक ने ओवरलोड वाहन के कारण नव निर्मित सड़क धंसने की सूचना दी। मौके पर पहुंची नगर निगम प्रवर्तन दल की टीम को वार्ड संख्या 42 छारबाग क्षेत्र स्थित एके टाकीज के समीप ईंटों से भरा ओवरलोड सड़क पर धंसा मिला।
विज्ञापन

भारी संख्या में ईंट लदी होने के कारण ही ट्रैक्टर धंस गया था। प्रवर्तन दल की टीम ट्रैक्टर चालक महेश को लेकर नगर निगम आई। जहां उप नगर आयुक्त के निर्देश पर ट्रैक्टर चालक महेश पर 5000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उप नगर आयुक्त संतोष सिंह के मुताबिक निगम एरिया में ओवरलोड वाहनों का प्रतिबंधित है। इसके कारण जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed