फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   suicide, woman die

दौकेली में महिला ने फांसी लगा कर आत्महत्या की

Wed, 07 Oct 2020 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
suicide, woman die
फिरोजाबाद। थाना मटसेना के गांव दौकेली में मंगलवार रात को महिला ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। महिला के शव को पुलिस ने फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दौकेली निवासी संगीता कुशवाह (35) पत्नी राजवीर सिंह मंगलवार की रात्रि घर के कमरे की छत के कुंडे में ही फांसी का फंदा बनाकर झूल गई।
विज्ञापन

बुधवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों कमरे की ओर देखा तो महिला फांसी के फंदे पर लटकी मिली। सूचना पर पर सीओ सदर हीरालाल कनौजिया, थाना प्रभारी मटसेना विनय कुमार मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी पर मृतका संगीता के मायके थाना शिकोहाबाद के दखिनारा निवासी पिता भारत सिंह और भाई किशन लाल पहुंच गए।
विज्ञापन

भाई का कहना है एक सप्ताह पूर्व पति ने बहन संगीता की पिटाई कर दी थी। इसके कारण वह काफी परेशान थी। मारपीट करने के कारण महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। थाना प्रभारी निरीक्षक मटसेना विनय कुमार मिश्र का कहना है कि ससुरालीजनों ने पोस्टमार्टम कराने की तहरीर दी है। मायका पक्ष से कोई तहरीर नहीं आई है। मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed