{"_id":"672cf86b28944c412f0a9250","slug":"suhagnagari-students-dominated-in-chess-competition-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-136655-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: शतरंज प्रतियोगिता में सुहागनगरी के छात्रों का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: शतरंज प्रतियोगिता में सुहागनगरी के छात्रों का रहा दबदबा
Thu, 07 Nov 2024 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 07 Nov 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता चौक स्टेडियम लखनऊ में संपन्न हुई। आगरा मंडल की तरफ से खेलते हुए बालक वर्ग अंडर 17 में डीएवी इंटर कॉलेज के छात्र अंकित ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
राष्ट्रीय श्रमिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा कुमारी रौनक ने बालिका वर्ग अंडर 14 में नौवीं रैंक हासिल की। इसी विद्यालय के छात्र मुल्क राज ने अंडर 14 बालक वर्ग में 12वीं रैंक प्राप्त की। अंडर-17 बालिका वर्ग में इसी विद्यालय की छात्रा भारती उपाध्याय ने 13वीं रैंक हासिल की। उनकी उपलब्धियां पर जनपद में हर्ष के साथ शिक्षकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य उमेचंद यादव, उपेंद्र शर्मा, डॉ. अजय कुमार सिंह, रामकेश यादव, पंकज भारद्वाज, सीमा सिंह, उदयभान, गोविंद यादव आदि शामिल रहे।