{"_id":"5da60bb38ebc3e016b6b0b81","slug":"sudheer-has-dead-firozabad-news-agr4108151116","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा ले जाते समय सुधीर ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा ले जाते समय सुधीर ने दम तोड़ा
विज्ञापन
मृतक - सुधीर राघव का फाइल फोटो
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना एका क्षेत्र में सोमवार रात को गोली मारने वाले युवक की गंभीरावस्था में आगरा ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। थाना पुलिस ने मौके से 315 बोर का तमंचा एवं नाल में फंसा एक कारतूस बरामद किया है। थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौंप दिया।
थाना एका के मोहल्ला टीला निवासी सुधीर सिंह राघव(25) पुत्र शिशुपाल सिंह राघव ने सोमवार की रात किसी बात से क्षुब्ध होकर घर के अंदर कनपटी में तमंचा सटाकर गोली मार ली थी। गोली लगते ही लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया था। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन तत्काल दौड़े। उन्होंने देखा सुधीर लहूलुहान अवस्था में पड़ा है। परिजन निजी वाहन से उसे उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर लाए। हालत गंभीर होने के कारण सुधीर को आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय रास्ते में सुधीर की मौत हो गई।
सुधीर की मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष एका अनिल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके से 315 बोर का तमंचा व उसमें फंसा कारतूस का खोखा बरामद किया है। एसओ एका का कहना है कि युवक ने कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौंप दिया है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।