फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Sudden fire in Audi car

Firozabad News: ऑडी कार में अचानक लगी आग

Mon, 11 Nov 2024 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 11 Nov 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Sudden fire in Audi car
टूंडला। एटा रोड पर शहर की तरफ आ रही एक लग्जरी कार में अचानक आग गई। घटना से आसपास क्षेत्र के लोगों में खलबली मच गई। दुकानदारों ने साहस कर आग पर काबू पा लिया। कार सवार सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


घटना सोमवार शाम करीब छह बजे करीब की है। एटा की ओर से लाल कलर की एक ऑडी कार टूंडला आ रही थी। कार सुभाष चौराहा स्थित एटा रोड पर बैंक ऑफ इंडिया के सामने पहुंची, तभी अचानक आग लग गई। कार में आग लगते ही चालक व सवार नीचे उतर गए। आसपास के दुकानदार एकत्रित हो गए तथा दुकानों पर रखे पीने के पानी के कैंपर उठाकर आग बुझाने में लग गए। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक सुनील भदौरिया मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस और दुकानदारों ने मिलकर कार में लगी आग पर काबू पा लिया। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि आग लगते ही उसे बुझा लिया गया। आग बुझने के बाद कार के स्टार्ट होने पर चालक ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed