फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   sucide

पति से विवाद के बाद फंदे से लटककर महिला ने दी जान

Thu, 05 May 2022 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
sucide
पति से विवाद के बाद फंदे से लटककर महिला ने दी जान
विज्ञापन

- रामगढ़ थाना क्षेत्र के रविदास नगर का माकला, संतान न होने पर गोद ले रखी थी बच्ची
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला रविदास नगर निवासी महिला ने फंदे पर लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार रात पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

रविदास नगर निवासी सीमा (28) का विवाह करीब 10 साल पूर्व जितेंद्र के साथ हुआ था। बच्चा न होने पर दोनों ने एक बच्ची को गोद ले रखा था। थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्रा ने बताया कि बुधवार रात पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद की जानकारी सीमा का पति जितेंद्र नहीं दे सका। देर रात सीमा ने घर में डाले गए जाल में साड़ी के फंदे पर लटककर जान दे दी। इसकी जानकारी जितेंद्र को बृहस्पतिवार सुबह तब हुई जब वह सोकर उठा। पत्नी का शव फंदे पर लटका देख जितेंद्र चीख पड़ा। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्रा ने बताया कि सीमा की मौत फंदे पर लटकने के कारण हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed