{"_id":"622e3198f3df3f5edf77dc3d","slug":"sucide-face-book-live-firozabad-news-agr527042267","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे मेें फेसबुक लाइव से सुसाइड की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे मेें फेसबुक लाइव से सुसाइड की धमकी
विज्ञापन
नशे मेें फेसबुक लाइव से सुसाइड की धमकी
छह घंटे परेशान रही पुलिस, अंधेरा होने पर घर के पीछे से निकलकर भागा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। मक्खनपुर के गांव नवादा में ससुराल में पत्नी और बच्चों के साथ रहने वाले युवक हाथ में तमंचा लेकर फेसबुक लाइव पर आया। खुद को गोली मारकर आत्महत्या की बात कही। जानकारी होते ही सीओ शिकोहाबाद अनिवेश कुमार और थाना मक्खनपुर पुलिस मौके पर पहुंचे। छह घंटे बाद अंधेरा होने पर युवक मौका पाते ही पीछे दरवाजे से निकल कर भाग गया। वहीं पुलिस बाहर उसका इंतजार करती रही।
नितिन सेंगर वर्तमान में अपनी ससुराल नवादा में पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा है। रविवार को पत्नी और बच्चों को मकान के अंदर कर खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। फेसबुक लाइव पहले नेताओं के खिलाफ अपशब्द कहे। पत्नी पर भी कई आरोप लगा। इसके बाद कहा- मैं आत्महत्या कर रहा हूं। इसके लिए किसी को दोषी नहीं माना जाए, इसका मैं स्वयं दोषी हूं। यह क्रम दो घंटे चला। जानकारी मिलते ही सीओ मय फोर्स पहुंचे। समझाने के बाद भी वह नहीं माना। पुलिस इसी बीच उसकी पत्नी और बच्चे को ले गई। उसकी सुरक्षा के लिए कमरे के बाहर पुलिस का पहरा बैठा दिया। पुलिस निकलने का इंतजार करती रही। शाम साढ़े छह बजे के करीब जैसे ही अंधेरा होने लगा और पुलिस भी दूर जाकर बैठ गई। इसी दौरान युवक पुलिस को चकमा देकर मकान के पीछे दरवाजे से भाग गया। जानकारी पर पुलिस उसकी पत्नी और बच्ची को लेकर घर पहुंची। अब पुलिस युवक की तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष महेश चंद्र यादव ने बताया कि युवक नशे की हालत में था, नशा उतरते ही भाग गया।