फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   sub Mandi will can be make hi capacity oil, sal and AATA miles

उपमंडी स्थल बन सकेंगीं उच्च क्षमता वाली ऑयल,दाल व आटा मिल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 01:10 PM IST
विज्ञापन
sub Mandi will can be make hi capacity oil, sal and AATA miles
फिरोजाबाद। प्रदेश शासन ने आवश्यकता अनुसार उच्च भंडारण क्षमता वाले दाल मिल,आटा मिल एवं ऑयल मिलों को उप मंडी स्थल के रूप में सशर्त स्थापित किए जाने के निर्देश जारी किए हैं।लघु,सुक्ष्म एवं मध्यम उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव द्वारा शुक्रवार को इस बाबत जरूरी निर्देश जारी किए हैं।उप मंडी स्थल स्थापना हेतु उपायुक्त उद्योग को आवश्यक कार्यवाही हेतु जरूरी कदम उठाने को कहा गया है। किसानों एवं व्यापारियों को अपनी उपज एवं कृषि आधारित खाद्य सामग्री की उच्च भंडारण क्षमता वाले स्थलों को उप मंडी स्थल के रूप में स्थापित करा सकते हैं। उपज व कृषि आधारित खाद्य सामग्री बनाने में संलग्न आटा मिलों,ऑयल मिल एवं दाल मिल आदि को उप मंडी स्थल के रूप में परिवर्तित किया जा सकता है। इसके लिए संबंधित इकाई को किसी भी प्रकार की प्रतिभूति आदि जमा कराने से मुक्त रखा गया है। प्रमुख सचिव एमएसएमई नवनीत सहगल द्वारा जारी निर्देशों के तहत चार हजार मैट्रिक टन भंडारण क्षमता वाली इकाईयों को मंडी उपस्थल बनाया जा सकता है। उप मंडी स्थल स्थापना के इच्छुक इकाई संचालक उपायुक्त उद्योग विभाग से संपर्क कर सकते हैं। वहीं शासनादेश के उपरांत उपायुक्त उद्योग अमरेश पांडे ने आटा,दाल एवं ऑयल मिल संचालकों से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed