फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Students explained the importance of science by making models

मॉडल बनाकर छात्रों ने बताया विज्ञान का महत्व

Wed, 24 Feb 2021 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Students explained the importance of science by making models
गोपीनाथ इंटर कॉलेज में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में मौजूद विद्यार्थी एवं शिक्षक। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन गोपीनाथ इंटर कॉलेज में किया गया। प्रदर्शनी में जूनियर वर्ग में 50 विद्यार्थियों ने स्वनिर्मित 42 इंजीनियरिंग मॉडल एवं सीनियर वर्ग में 40 विद्यार्थियों ने 38 इंजीनियरिंग मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार गुप्ता, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र यादव, जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन एवं प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। अजय कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों के मॉडलों की सराहना की। प्रदर्शनी में वाटर फाउंटेन, स्मार्ट स्ट्रीट लाइट, ड्रोन, जेसीबी, तोप, स्टेयर केस वायरिंग, इन्वर्टर, बहुमंजिला इमारत, ब्लूटूथ स्पीकर आदि प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान करन, द्वितीय स्थान विनीत, तृतीय स्थान अभिषेक रहे। वहीं, सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान वरुण, द्वितीय स्थान अभय शर्मा ,गुलशन गुप्ता एवं तृतीय स्थान शिवराज सिंह द्वारा प्राप्त किया। निर्णायक मंडली में डॉ. हरिओम झा, पंकज उपाध्याय, प्रधानाचार्या डॉ. नीतू यादव एवं पंकज भारद्वाज, कौशलेंद्र सिंह यादव, अमित जैन रहे। संचालन डॉ. संजय कुमार पांडेय ने किया। साधना शर्मा, अवधेश पचौरी, शैलेंद्र सिंह, महेश चंद्र, सुनील कुमार, राम कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed