{"_id":"6928a0fc20b3a59c460ce61a","slug":"students-displayed-their-talent-in-the-scout-guide-rally-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-161700-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: स्काउट-गाइड रैली में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: स्काउट-गाइड रैली में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
Fri, 28 Nov 2025 12:35 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उच्च प्राथमिक विद्यालय आसफाबाद में बृहस्पतिवार को ब्लॉक स्तरीय स्काउट गाइड रैली का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र सिंह ने किया। रैली में टेंट सज्जा, गांठें और बंधन, प्राथमिक चिकित्सा, रंगोली, वर्दी टर्न आउट, गैजेट निर्माण, ध्वज शिष्टाचार और बिना बर्तन के भोजन बनाने जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बिना बर्तन के भोजन प्रतियोगिता में छात्रों ने स्वादिष्ट व्यंजन बनाए। रैली में रघु स्काउट दल, ध्रुव स्काउट दल, चंद्रशेखर आजाद स्काउट दल, सुशीला गाइड कंपनी और स्वतंत्र दल फिरोजाबाद सहित कई दलों ने प्रतिभाग किया। संचालन स्काउट शिक्षक शिवेंद्र प्रताप सिंह ने किया। जिला व्यायाम शिक्षक चेतेंद्र प्रताप सिंह, सुधीर कुमार, सरिता सिंह, लक्ष्मी देवी, श्याम बेटी, मीरा कुलश्रेष्ठ, कीर्ति आदि उपस्थित रहे।