{"_id":"6994ad6d18381c7674057aeb","slug":"students-create-ruckus-in-tundla-after-not-being-allowed-entry-into-examination-centre-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: प्रवेश न मिलने पर बोर्ड परीक्षार्थियों का हंगामा, नहीं दे सके परीक्षा; हाईवे पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्रवेश न मिलने पर बोर्ड परीक्षार्थियों का हंगामा, नहीं दे सके परीक्षा; हाईवे पर लगाया जाम
Tue, 17 Feb 2026 11:45 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:45 PM IST
सार
गेट पर चेकिंग के दौरान विद्यार्थियों के पास आधार कार्ड न होने की बात कहकर उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। छात्रों ने तत्काल अपने परिजन को फोन कर आधार कार्ड मंगाए, लेकिन जब तक कार्ड केंद्र पर पहुंचे, तब तक गेट बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
हाईवे पर परीक्षार्थियों ने लगाया जाम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के पहले दिन मंगलवार को पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय हजरतपुर में बने परीक्षा केंद्र पर देरी से पहुंचे करीब 20 छात्र-छात्राओं को प्रवेश नहीं दिया गया। आक्रोशित परीक्षार्थियों ने टूंडला-फिरोजाबाद हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे तक हाईवे पर हंगामे और जाम के चलते राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
हाईस्कूल गणित की परीक्षा देने पहुंचे छात्र-छात्राओं का आरोप है कि वे समय पर केंद्र पहुंच गए थे, लेकिन गेट पर चेकिंग के दौरान उनके पास आधार कार्ड न होने की बात कहकर उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। छात्रों ने तत्काल अपने परिजन को फोन कर आधार कार्ड मंगाए, लेकिन जब तक कार्ड केंद्र पर पहुंचे, तब तक गेट बंद कर दिया गया और उन्हें परीक्षा से वंचित कर दिया गया।
हाईवे पर बैठे छात्र, पुलिस ने खुलवाया जाम
परीक्षा छूटने से नाराज छात्र और उनके परिजन विद्यालय के सामने ही हाईवे पर धरने पर बैठ गए। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी शैलेंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित छात्रों को समझा-बुझाकर सड़क से हटाया और यातायात सुचारु कराया। परीक्षा से वंचित होने के बाद छात्र अपनी शिकायत लेकर जिलाधिकारी (डीएम) कार्यालय पहुंचे और पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
इस मामले में विद्यालय के प्रधानाचार्य करतार सिंह का कहना है कि सीबीएसई बोर्ड के कड़े निर्देश हैं कि निर्धारित समय (10 बजे) के बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। छात्र 10 बजे के बाद केंद्र पर पहुंचे थे, इसलिए नियमानुसार गेट बंद कर दिए गए। उन्होंने आधार कार्ड के कारण प्रवेश रोकने के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया।