फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   student water railly

छात्राओं ने किया जल संरक्षण के प्रति जागरूक

Thu, 26 Dec 2019 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
student water railly
student water railly - फोटो : TUNDLA
टूंडला। आरआरए इंटर कॉलेज बछगांव की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन जल संरक्षण पर लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

स्वयंसेविका सिमरन रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि जल ही जीवन है। परंतु हमारी अनदेखी के कारण जल का संकट दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। यदि अभी भी हम सभी इसके प्रति जागरूक नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ जाएगा। किसान भाइयों को चाहिए कि वह फुहार वाली सिंचाई का इस्तेमाल करें। मेड़बंदी कर पानी का संरक्षण करें।

इसके पश्चात स्वयं सेविकाओं की टोली ने गांव में घर-घर जाकर जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया। नारे लगाते हुए लोगों को जल संरक्षण के प्रति शपथ दिलवाई। इस दौरान रागिनी जादौन, शिवानी, ललितेश, सीता, गुंजन पाठक, सुमन राजपूत, लवी बघेल, प्रांजली, अर्पिता, स्वाती गोस्वामी, नंदनी शर्मा, अमन जादौन, प्रशांत कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed