फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Student girl students made a bang

छात्र छात्राओं ने मचाया धमाल

Mon, 15 Feb 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 15 Feb 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Student girl students made a bang
 प्रोफेसर राजेंद्र सिंह सीनियर सेकेंड्री स्कूल का 16वां वार्षिक समारोह जील-2016 का आयोजन धूमधाम से किया गया। समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं की आकर्षक प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह एवं सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह के साथ निदेशक डॉ. आरपी सिंह, प्रधानाचार्य संतोष यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत माधवी शर्मा के निर्देशन में सरस्वती वंदना से की गई। प्लेवे से केजी के छात्रों ने ‘मेरा जूता है जापानी की’ प्रस्तुति दी। वहीं, जलवा फैंसी शो का प्रस्तुतिकरण मनमोहन ढंग से किया गया। सीनियर छात्रों ने भंगड़ा नृत्य, हनुमान चालीसा को विभिन्न झांकियों के माध्यम से प्रस्तुत किया। स्कूल केे वाइस प्रिंसिपल नीरजा साईं ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। स्कूल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने शिक्षा के महत्व को समझाया। विशिष्ट अतिथि रविंद्र सिंह ने सभी विद्यार्थियों को अनुशासन और शिक्षा का महत्व समझाया। समारोह में प्रधानाचार्य संतोष यादव ने आभार व्यक्त किया। संचालन मुशीर अली, रितिका जैन, हिमांशु ने किया। इस दौरान चक्रेश जैन, मुकेश शर्मा, डॉ. आरके पांडेय, डॉ. एके भटनागर,  नरेंद्र प्रताप, नरेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र यादव, संजीव दास, जारा खान, फराह खान, राजकुमारी, मधु पालीवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed