{"_id":"f66829cdde2caa298478282835dcb4de","slug":"student-generated-awareness-rally-ncc-cadets-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों-एनसीसी कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों-एनसीसी कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 20 Feb 2016 06:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पल्स पोलियो अभियान के तहत अभिभावकों को जागरूक करने के लिए एनसीसी कैडेट्स ने शहर में रैली निकाली। रैली के माध्यम से पांच साल तक के बच्चों को पोलियों की दो बूंद पिलाने की अपील की गई।
रैली का शुभारंभ डीएम निधि केसरवानी ने हरी झंडी दिखाकर किया। जागरूकता रैली गांधी पार्क से शुरू होकर सेंट्रल चौराहा, बर्फखाना चौराहा, आर्य नगर होते हुए पुन: विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। यहां सीएमओ डॉ. आनंद पुष्कर ने कहा कि पांच साल तक के बच्चों को अवश्य दवा पिलानी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को मानना रहता है कि यह दवा नुकसान करती है लेकिन यह सोच बिल्कुल गलत है। ऐसे अभिभावकों को जागरूक होने की आवश्यकता है। प्रभारी एसीएमओ डॉ. एसकेएस राना ने कहा कि 21 जनवरी को बूथ डे मनाया जाएगा। पूरे जनपद में तकरीबन 1169 बूथों पर दवा पिलाई जाएगी। 822 टीमें घर घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएंगी। 96 मोबाइल टीमें घुमंतू परिवारों और चौराहे पर खड़े होकर बच्चों को दवा पिलाने का कार्य करेंगी। जनपद में चार लाख 51, 451 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। रैली में नगर स्वास्थ्य अधिकारी मुकेश कुमार, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. आरएन गुप्ता, यूनिसेफ अधिकारी प्रेम यादव, आशा प्रभारी रवि कुमार, डीपीएम सरजूखान आदि उपस्थित रहे।