फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Student Anjali showed courage in NSS adventure camp

Firozabad News: एनएसएस के एडवेंचर कैंप में छात्रा अंजली ने दिखाया साहस

Tue, 11 Nov 2025 07:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 11 Nov 2025 07:49 PM IST
विज्ञापन
Student Anjali showed courage in NSS adventure camp
-छात्रा अंजली यादव को पुरस्कृत करते प्राचार्य प्रो. विजय कुमार सिंह एवं अन्य शिक्षक। स्रोत महाव - फोटो : -छात्रा अंजली यादव को पुरस्कृत करते प्राचार्य प्रो. विजय कुमार सिंह एवं अन्य शिक्षक। स्रोत महाविद्यालय
हिडिंबा मंदिर से सोलंग वैली तक 10.600 फीट की ऊंचाई तक सफर तय किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद। नारायण डिग्री कॉलेज की बीएएसी एग्रीकल्चर की छात्रा ने मनाली में आयोजित एनएसएस के एडवेंचर कैंप में प्रतिभाग किया। उसने प्रतिभाग कर जनपद और महाविद्यालय तथा परिवार का नाम रोशन किया। छात्रा के महाविद्यालय आगमन पर प्राचार्य ने उसे पुरस्कृत किया।


डिग्री कॉलेज की छात्रा अंजली यादव का चयन इस कैंप में हुआ था। 29 अक्तूबर से 7 नवंबर तक यह कैंप अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड एलाइड स्पोर्ट्स में हुआ। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से कुल 10 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया था। जनपद से एकमात्र अंजली यादव ही इस कैंप में शामिल हुईं। जिन्होंने कैंप में रॉक क्लाइम्बिंग, रिवर क्रॉसिंग, टेंट निर्माण और ट्रैकिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों में प्रतिभाग किया। छात्रा ने हिडिंबा मंदिर से सोलंग वैली तक लगभग 60 किमी का ट्रैक पूरा करते हुए 10.600 फीट की ऊंचाई तक सफर तय किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विजय कुमार सिंह एवं अन्य शिक्षकों ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


फोटो-206-छात्रा अंजली यादव को पुरस्कृत करते प्राचार्य प्रो. विजय कुमार सिंह एवं अन्य शिक्षक। स्रोत महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed