फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Stop line loss in any how in firozabad

बिजली चोरी पर हर हाल में लगे अंकुश

Thu, 22 Jan 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला, फीरोजाबाद Updated Thu, 22 Jan 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
 उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के प्रमुख सचिव संजय अग्रवाल ने गुरुवार को जनपद के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बातचीत की। इस दौरान जनपद में चलाए जा रहे अभियान, नए कनेक्शन और राजस्व वसूली की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने ओटीएस योजना के तहत अधिक से अधिक राजस्व वसूली पर जोर दिया।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने जनपद में चलाए जा रहे महाअभियान की समीक्षा के बाद अब तक की गई कार्रवाई पर संतोष जाहिर किया। उन्होंने कहा कि जनपद में व्यापक पैमाने पर हो रही बिजली चोरी पर हर हाल में रोक लगनी चाहिए। इसके लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाकर अधिक से अधिक नए कनेक्शन देकर शत-प्रतिशत राजस्व वसूली करें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण उपभोक्ताओं के पास 100 प्रतिशत सरचार्ज पर छूट पाने का नौ दिन तक अंतिम मौका है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में 10 हजार से अधिक का कोई बड़ा बकाएदार नहीं बचना चाहिए। प्रमुख सचिव ने सभी अफसरों को राजस्व वसूली एवं नए कनेक्शन कराने के टारगेट भी निर्धारित किए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लक्ष्य की पूर्ति न करने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वीडियो कांफ्रेसिंग में अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह, एक्सईएन शहर केके वर्मा, एक्सईएन ग्रामीण आरबी रॉय, एक्सईएन शिकोहाबाद केवी गुप्ता, एक्सईएन मीटर एसएल अग्निहोत्री आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



फरवरी में 2.5 रुपए तक थ्रू रेट आने की संभावना
विद्युत विभाग के अफसरों का कहना है कि 21 जनवरी को चले महाअभियान से विभाग को बिजली चोरी रोकने में काफी हद तक मदद मिली है। सभी बिजली घरों का लोड 50 प्रतिशत कम हो गया है। वर्तमान में बिजली का थ्रू रेट 1.96 रुपये आ रहा है। वहीं फरवरी के प्रथम सप्ताह तक थ्रू रेट 2.50 रुपये तक आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed