{"_id":"692bec360ca429ce2106e2cf","slug":"stone-pelting-on-wedding-procession-in-firozabad-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ट्रेनी सिपाही की बरात में पथराव...दूल्हे के भाई का फटा सिर, मच गई चीखपुकार; मंडप में पसरा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ट्रेनी सिपाही की बरात में पथराव...दूल्हे के भाई का फटा सिर, मच गई चीखपुकार; मंडप में पसरा सन्नाटा
Sun, 30 Nov 2025 12:33 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 30 Nov 2025 12:33 PM IST
सार
फिरोजाबाद के रामगढ़ क्षेत्र में अराजक तत्वों ने बरात पर पथराव कर दिया। इसमें दूल्हे के भाई का सिर फट गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हमलावर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फिरोजाबाद के रामगढ़ क्षेत्र के संतोष नगर में शनिवार रात एक विवाह समारोह खून-खराबे में बदल गया। रैपुरा रोड पर किरण मैरिज होम के पास हाथरस के सादाबाद थाना क्षेत्र के गांव कुरसंडा से आई ट्रेनी सिपाही बरात पर अराजकों ने पथराव कर दिया। इसमें दूल्हे का भाई संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका सिर फट गया और कंधे की हड्डी टूट गई। इसके कारण दूल्हा-दुल्हन के फेरे रुक गए। हमलावर एक सीसीटीवी में कैद हो गए हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
वाकये के अनुसार सरजीवन नगर निवासी महावीर सिंह की बेटी कविता की बरात सादाबाद, हाथरस से आई थी। दूल्हा सनी ट्रेनी सिपाही है, जो कि मेरठ में तैनात है। सनी की बरात ठार पूठा चौराहा से धूमधाम से चढ़ी। जश्न के माहौल में जब दूल्हे का भाई संदीप बरात में डांस कर रहा था, तभी एक गली से छह हमलावर हाथों में पत्थर लेकर आए और उन्होंने सीधे बारातियों को निशाना बनाया। हमले में एक बड़ा पत्थर सीधे संदीप के सिर में लगा, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और वह आईसीयू में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। इस पथराव में तीन अन्य बाराती भी घायल हुए हैं।
पिता ने कहा - बेटे की जान जरूरी, फेरे नहीं होंगे
इस खूनी हमले के चलते शादी की सारी रस्में ठप पड़ गईं। दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग पूरी रात ट्रामा सेंटर पर डटे रहे। सदमे में आए दूल्हे के पिता ने साफ कह दिया है कि जब तक उनके बेटे संदीप की तबीयत ठीक नहीं हो जाती, तब तक शादी के फेरे नहीं होंगे। वहीं, दुल्हन के पिता फेरे कराने की गुहार लगाते रहे। परिणाम यह हुआ कि रविवार दोपहर तक भी दूल्हा और दुल्हन मंडप के पास मायूस बैठे रहे।
विज्ञापन
दूल्हे के मामा का आरोप लूटपाट भी हुई
दूल्हे के मामा डैनी सागर ने हमलावरों पर बरातियों के साथ लूटपाट करने का भी गंभीर आरोप लगाया है। थाना रामगढ़ और थाना उत्तर की पुलिस इस मामले की जांच के लिए रात भर ट्रामा सेंटर पर मौजूद रही। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। सीओ सिटी प्रवीण तिवारी ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। हमलावरों को चिह्नित करने का क्रम जारी है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।