फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Step on the stage of youth messages Thirke

संदेशों को लेकर मंच पर थिरके युवाओं के कदम

Mon, 21 Mar 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 21 Mar 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Step on the stage of youth messages Thirke
जिना स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रस्तुति देते बच्‍चे
नेहरू युवा मंडल नगला बरी के तत्वावधान में जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियेगिता का आयोजन सेठ छदामीलाल जैन मंदिर में किया गया। कार्यक्रम में सामूहिक नृत्य, एकलनृत्य एवं लघुनाटक का आयोजन हुआ। कई संदेशों को लेकर युवाओं के कदम मंच पर थिरकते नजर आए।
विज्ञापन


शुभारंभ डॉ अखिलेश शर्मा और डॉ आरके राज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया। सामूहिक नृत्य में पहला स्थान ग्राम मोमदी ने प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर आदित्य ग्रप ग्राम जमालपुर ने प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर शंकर ग्रुप विजयनगर रहा। एकल नृत्य में प्रथम स्थान पर दीप शिक्षा, दूसरे स्थान पर सौम्या शर्मा, तीसरे स्थान परप्रिया रावत टूंडला रहीं। सात्वंतना पुरस्कार दीक्षा दुबे सिरसागंज को दिया गया। लघु नाटक में सैलई ग्रुप ने प्रथम स्थान और दूसरा स्थान दबरई ने प्राप्त किया।
विज्ञापन


एकल गायन में प्रथम स्थान पर डॉ आरके राज, दूसरे स्थान पर शिवांक राजौरिया,  और तृतीय स्थान पर नंदनी शर्मा नगला बरी ने प्राप्त किया। विधायक असीजा ने छात्र छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए। विधायक असीजा ने कहा कि  बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ, कन्या भ्रूण हत्या, स्वच्छ भारत अभियान आदि विषयों पर प्रस्तुतियां सराहनीय कार्य है। कार्यक्रम का संचालन रवि शर्मा ने किया। इस अवसर पर आलोक उपाध्याय, योगेश श्माज्र्ञ, शुभम दुबे, रश्मि कुमार, विवेक शर्मा, रजत शर्मा, मुकेश बाल्मीक, जयकुमार यादव, सौरभ राठौर, अंकित राठौर, नीतू शर्मा, शेखर यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed