फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Starting 61 th regional sports contest

61 वीं मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

Sat, 14 Nov 2015 10:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 14 Nov 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
Starting 61 th regional sports contest
ठाकुर बीरीसिंह इंटर कालेज में 61 वीं मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र कुमार व उपशिक्षा निदेशक आरपी शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। साथ ही गुब्बारे उड़ाकर दोनों अतिथियों ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में प्रतिभाग करना भी जरूरी होता है। खेलकूद से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। प्रतिभागियों ने मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी। इसके साथ ही झंडारोहण कर छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। अतिथियों ने प्रबंधक सुरेंद्र सिंह नौहवार व प्रधानाचार्य नरोत्तम सिंह द्वारा भव्य आयोजन किए जाने पर बधाई दी। विमलेश विजय श्री, विनोद यादव, रनवीर  सिंह, अजय कुमार सिंह, उमेश यादव, डा. राघवेंद्र सिंह, श्याम बिहारी  शर्मा, अनिल वशिष्ठ, रामकेश, कुमकुम गुप्ता, सुनीता सिंह, दिनेश कुमार,  नरेंद्र कुमार, धर्मवीर सिंह, कमलेश यादव, केपी सिंह, रामेंद्र शर्मा,  अतुल शर्मा, राकेश कटियार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने की।
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं में यह रहे विजेता
टूंडला ब्यूरो। शार्टपुट बालक वर्ग में बालकिशन मथुरा प्रथम, चिंटू मथुरा द्वितीय, अजय गुर्जर फीरोजाबाद तृतीय स्थान पर, शॉर्टपुट सब-जूनियर बालक वर्ग में मानसिंह मथुरा प्रथम, सिद्धार्थ आगरा द्वितीय, विवेक मथुरा तृतीय स्थान पर रहे। आठ  सौ मीटर सीनियर वर्ग दौड़ में नरसिंह चौधरी आगरा प्रथम, अजीत  सिंह मथुरा द्वितीय और अजीत सिंह आगरा तृतीय स्थान पर रहे। आठ सौ मीटर  सीनियर बालिका दौड़ प्रतियोगिता में भगवती कुमारी मथुरा प्रथम, रीना कुमारी  मथुरा द्वितीय और प्रियंका कुमारी फीरोजाबाद तृतीय स्थान पर रहीं। आठ सौ  मीटर जूनियर बालक दौड़ प्रतियोगिता में श्याम सुंदर आगरा ने प्रथम,  शैलेंद्र कुमार फीरोजाबाद ने द्वितीय और इंद्रजीत आगरा ने तृतीय स्थान  प्राप्त किया। लंबीकूद सीनियर बालिका वर्ग में कृष्णा कुमारी ने प्रथम,  रजनी कुमारी मैनपुरी ने द्वितीय और साधना मैनपुरी ने तृतीय स्थान प्राप्त  किया। लौंग जंप सीनियर बालिका वर्ग में काजल आगरा प्रथम, आरती मैनपुरी द्वितीय व विनीता आगरा तृतीय स्थान पर रहीं। लौंग जंप सब जूनियर बालिक वर्ग में रजनीश फीरोजाबाद, शिव यादव मैनपरी द्वितीय व अदिति परिहार आगरा तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed